CRICKET

बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ चुका है इन 7 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का नाम, एक ने शादी भी की

बॉलीवुड और क्रिकेट का एक पुराना नाता हमेशा से देखने को मिला है. सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों अलावा बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भी अफेयर की चर्चा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ देखने को मिली है.

Pak cricketers bollywood actress affairs: बॉलीवुड और क्रिकेट का एक पुराना नाता हमेशा से देखने को मिला है. सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के नाम नहीं बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भी अफेयर की चर्चा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ देखने को मिली है.Shoaib Akhtar Sonali Bendre - thefocuslive.comपाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी गेंदों की गति के साथ मैदान बाहर अन्य चीजों के लिए भी हमेशा चर्चा में बने रहते थे. इसी में एक समय उनका बॉलीवुड अदाकार सोनाली बेंद्रे के साथ भी नाम जुड़ा था. ऐसा कहा जाता है उन्होंने सोनाली को प्रपोज तक कर दिया था. हालांकि इस पर सोनाली की तरह से कभी कुछ बयान नहीं दिया गया.

Humaima Malick Wasim Akram - thefocuslive.com

राजा नटवरलाल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री हुमैमा मलिक पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा है. हुमैमा ने अपने एक बयान में इस बात का खुलासा किया था कि उनका पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम से रिश्ता रह चुका है. जिस समय हुमैमा का अकरम के साथ तब उनकी उम्र मात्र 23 साल थी.

Tamannaah Bhatia Abdul Razzaq - thefocuslive.comपाक टीम के पूर्व शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के अफेयर की चर्चा काफी तेजी से देखने को मिली थी. मीडिया में ऐसी खबरें सामने आईं थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि बाद में तमन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में इन सभी खबरों को आधारहीन बता दिया था.

Imran Khan zeenat amaan - thefocuslive.comपाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व पाक पीएम इमरान खान जहां अपने शानदार ऑलराउंड खेल के लिए पहचाने जाते थे वहीं उन्हें प्लेबॉय के तौर पर भी पहचाना जाता था. इमरान खान का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है. इसमें जिस अफेयर ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह जीनत अमान के साथ था. हालांकि इस रिश्ते को लेकर कभी किसी तरह की सच्चाई पूरी तरह से सामने नहीं आई.

wasim akram Sushmita sen - thefocuslive.comपाकिस्तानी क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक वसीम अकरम का नाम उस समय सुर्खियों में देखने को मिला था जब उनके अफेयर की चर्चा सुष्मिता सेन के साथ सामने आई थी. ऐसा कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई थी और इसके बाद उन्होंने एकदूसरे को डेट करना शुरू किया था. हालांकि बाद में दोनों ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया था.

मोहसिन खान और रीना रॉय Mohsin Khan reena roy thefocuslive.com

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से 1983 में शादी की. मोहसिन खान बॉलीवुड में बतौर एक्टर भी नज़र आ चुके हैं. उन्होंने एक अभिनेता के रूप में एक छोटे से करियर की शुरुआत जे पी दत्ता की 1989 की फिल्म बाटवारा से शुरू हुई. रीना रॉय और मोहसिन खान की एक बेटी सनम खान है जो अपनी माँ के साथ रहती है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *