फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘पठान’ के स्पेन शेड्यूल को पूरा किया है. शेड्यूल पूरा होने के बाद किंग खान ने सेट पर फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई. फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरूख खान पठान लुक में हैं. फोटो में किंग खान के बाल लंबे नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक लैदर जैकेट और डेनिम जिंस पहन रखा है और आंखों पर उन्होंने चश्मा भी लगाया है. वहीं एक दूसरे फोटो में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. अन्य फोटो में वह फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं. सिड आनंद ने कहा है कि वह भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंन कहा, ‘पठान का स्पेन शेड्यूल हमारी उम्मीदों, कल्पनाओं से बेहतर रहा है और हम इसे लेकर बेहद रोमांचित हैं. यह ऐसी फिल्म है जो बड़े स्केल पर बनाई गई है और हमने जो हासिल किया उससे मैं बहुत खुश हूं. फिल्म दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट साबित होने जा रही है. यह फैक्ट कि हमने बिना किसी परेशानी के शानदार स्पेन शेड्यूल को पूरा कर लिया पूरे प्रोडक्शन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.’
- डॉक्टर से सीनेटर तक: अब्दुल अल-सैयद की कहानी और उनका भारत कनेक्शन
- शाहरुख़ ख़ान : बाज़ीगर-डर के एंटी-हीरो से रोमांस किंग बनने की कहानी
- इजरायल चुनाव 2026: 19 सीटों के साथ अरब पार्टियां कैसे बन गईं किंगमेकर
- इरफान पठान: जिसे ‘गली का गेंदबाज’ कहा गया, कप्तान उन्हें टीम में ही नहीं चाहते थे
- “जो कमाओगे, उससे गरीबी दूर नहीं होगी”: जब माँ के एक फैसले ने बदल दी कादर खान की तकदीर
Leave a Reply