ENTERTAINMENT

कभी Preity Zinta से शादी करना चाहता थे सलमान खान? बताया था परफेक्ट वाइफ

कभी Preity Zinta से शादी करना चाहता थे सलमान खान? बताया था परफेक्ट वाइफ thefocuslive.com entertainment news

मशहूर अदाकारा प्रीति जिंटा (Preity Zinta) बीते 31 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मनाया. 1998 में मणिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति ने कई सुपरहिट फिल्में की है. फिल्म ‘सोल्जर’ से प्रीति के करियर ने उड़ान भरी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद चोरी-चोरी चुपके-चुपके, दिल चाहता है, वीर ज़ारा, कल हो ना हो जैसी शानदार फिल्में उनके हिस्से में आईं. प्रीति जिंटा को उनके को–एक्टर्स खूब पसंद करते हैं. तमाम अभिनेताओं ने उनके काम को सराहा है. अमिताभ बच्चन ने उन्हें ईमानदार एक्ट्रेस बताया था और सलमान खान को वह परफेक्ट वाइफ मटेरियल लगती थीं.

सलमान खान और प्रीति जिंटा की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट रही है. दोनों ने एक साथ फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘चोरी–चोरी चुपके–चुपके’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में काम किया है. जब दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही थी उसी दौरान दोनों वेकेशन के लिए विदेश गए थे.

उस वक्त उन्हें लेकर कई तरह की बातें हुई थी. एक इंटरव्यू में सलमान से सवाल किया गया था कि उन्हें शादी के लिए किस तरह की लड़की पसंद है. सलमान ने इस सवाल पर कहा था कि उन्हें शादी के लिए प्रीति जिंटा परफेक्ट लगती हैं. सलमान के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

भारतीय सिनेमा के महानायक नए कलाकारों को काफी प्रोत्साहित करते रहते हैं. प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के साथ  ‘लक्ष्य’, ‘झूम बराबर झूम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. प्रीति जिंटा के बारे में वह कहते हैं, ‘एक अकेली लड़की ने बिना किसी सपोर्ट के इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह अपने काम के प्रति ईमानदार हैं, उनकी इच्छाशक्ति और साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है.’

आपको बता दें कि साल 2016 में प्रीति जिंटा ने खुद 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से सीक्रेट वेडिंग की थी. जीन अमेरिकन हैं और दोनों ने जुड़वा बच्चे भी हैं. प्रीति अपने पति और बच्चों के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *