ENTERTAINMENT

शूटिंग के दौरान घायल हुए Saif Ali Khan, अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी

Saif Ali Khan : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं. जिसके चलते एक्टर को आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर है कि सैफ के घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है. बताया जा रहा है कि उनके घुटने की सर्जरी की गई है. अस्पताल में सैफ के साथ उनकी एक्ट्रेस पत्नी करीना कपूर खान भी मौजूद हैं. 

एक्शन सीन के दौरान चोटिल हुए Saif Ali Khan

सैफ को यह चोट उनकी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी है. सैफ अली खान की टीम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘’अपनी अगली फिल्म‌ की शूटिंग के लिए एक्शन्स सीन्स को अंजाम देने के दौरान पुराना घाव ट्रिगर हो गया, जिसके चलते  उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी. आज मुम्बई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में सैफ़ के घुटने की सर्जरी हुई. सैफ़ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है.’’

वहीं, सैफ ने कहा है, ”यह चोट और उसके बाद हुई सर्जरी, हम जो करते हैं उसकी टूट-फूट का ही एक हिस्सा है. मैं ऐसे अद्भुत सर्जिकल हाथों को पाकर बहुत खुश हूं और सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद देता हूं.” सैफ अली खान फिलहाल साउथ की फिल्म देवारा में काम कर रहे हैं. इसमें वह भहीरा का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. इस फिल्म में जहान्वी कपूर भी हैं. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा.

 

बता दें कि सैफ अली खान शूटिंग के दौरान कई बार घायल हो चुके हैं. साल 2016 में आई ‘रंगून’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान के अंगूठे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. इससे पहले ‘क्या कहना’ के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान भी सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाइक पर स्टंट के दौरान सैफ फिसल गए थे और उनके सिर पर चोट लग गई थी. जिसके बाद कई दिनों तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *