TECH

Ayushman Card बनवाना अब हुआ बेहद आसान, घर बैठे-बैठे हो जायेगा काम, जानें पूरा प्रोसेस

Ayushman Card kaise banaye आयुष्मान भारत कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको इसके स्टेप्स बताने जा रहे हैं:

Ayushman Card: भारत सरकार द्वारा गरीब और वंचित परिवारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना शुरु की गई है. जिसे आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से जाना जाता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभाथियों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है.जिसके जरिए देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज के लिए किया जा सकता है. अगर आप आयुष्मान भारत कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको इसके स्टेप्स बताने जा रहे हैं:

ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें कि आप इस योजना के शामिल होने के पात्र हैं की नहीं. अगर उस लिस्ट में आपका नाम है तो आप आयुष्मान कार्ड ऐप के जरिए कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
1.सबसे पहले इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए.
2.ओटीपी, आइरिस, फिंगरप्रिंट या फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें.
3.अपने राज्य, जिला, आधार नंबर डालते ही यह पता चल जाएगा कि आप इस योजना का लाभ लेने लायक हैं या नहीं.
4. अगर आप लाभुक होंगे तो आगे का फॉर्म भरने के लिए ऑप्शन खुल जाएगा.

Ayushman Card आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप पात्र हैं, तो आप उसी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
“आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर या आधार कार्ड नंबर.
सुनिश्चित करें कि आप सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें.
एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद, आपको एक आवेदन संदर्भ संख्या प्राप्त होगी.

कुछ अतिरिक्त बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिए:

आप अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में भी आयुष्मान भारत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आपको अपने साथ राशन कार्ड या आधार कार्ड की एक प्रति ले जानी होगी.
आवेदन करने के लिए किसी शुल्क की आवश्यकता नहीं है.
यदि आपको आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता है, तो आप आयुष्मान भारत हेल्पलाइन नंबर 1800-111-565 (टोल फ्री) पर कॉल कर सकते हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *