BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
TECH

फेसबुक-इंस्टाग्राम की तरह अब WhatsApp पर भी कर सकेगें स्टेट्स Like, आ गया ये नया फीचर

मेटा अपने यूजर्स की सुविधा को देखते हुए हर दिन किसी ना किसी अपडटे पर काम करता रहता है. सेफ्टी फीचर्स हों या एंटरटेनमेंट हर मामले में यूजर्स की पसंद का ख्याल रखता है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तो आप किसी के भी स्टेट्स पर रिएक्शन दे देते हैं लेकिन वॉट्सऐप पर मैसेज में रिप्लाई करना पड़ता था. लेकिन आप वॉट्सऐप पर भी स्टेट्स पर रिएक्शन दे सकते हैं लव या लाइक कुछ भी रिएक्ट कर सकते हैं. ये फीचर आपको कहां मिलेगा और कैसे काम करेगा इसके बारे में नीचे पढ़ें.

इसके लिए वॉट्सऐप के स्टेट्स सेक्शन पर जाएं, जिसका स्टेट्स देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें. इसके बाद कमेंट सेक्शन के साइड में बने Heart आइकन पर क्लिक करें. यहां पर आप कोई भी रिएक्शन सलेक्ट कर सकते हैं. जब आपका रिएक्शन सीन हो जाएगा तो उसका कलर रेड से ग्रिन हो जाएगा. लेकिन फिलहाल ये फीचर वॉट्सऐप के बीटा वर्जन पर है जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है. इसके अलावा इमोजी और अवतार पर क्लिक करें और कोई भी इमोजी या अवतार सर्च करें और सेंड कर दें.

इसके अलावा मेटा वॉट्सऐप पर एक और फीचर्स लाने की तैयारी में है. बीते महीनों में वॉट्सऐप बीटा वर्जन पर People Nearby फीचर दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फीचर आस-पास में रखें दो स्मार्टफोन के बीच बिना इंटरनेट के आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकता है. इसके लिए बस आपको फोन में कुछ सेटिंग करनी होगी.

WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा 2.24.9.22 वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस फीचर का बेनिफिट मिलेगा. इस फीचर के जरिए इंटरनेट के बिना ही फोटो- वीडियो, डॉक्यूमेंट्स या कोई भी दूसरी फाइल शेयर करना आसान हो जाएगा.

ये फीचर एक्टिव करने के लिए आपको वॉट्सऐप को जरूरी परमिशन देनी होगी जब आप सब टर्म एंड कंडीशन को अलाउ कर लेंगे तो ये आपकी बैसिक जानकारी को लेगा. इससे आपके आस-पास के डिवाइस को आपकी फोन के बारे में पता चल सकेगा और वो आपसे कनेक्ट कर सकेगा. इसमें आपको नाम, बर्थ डेट और लोकेशन आदि शेयर करना होगा, आप जब चाहे इस सेटिंग को बदल और बंद भी कर सकते हैं.

फिलहाल ये फीचर अपने टेस्टिंग फेज में है, संभावना है कि वॉट्सऐप इसे जल्दी ही शुरू करेगा.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f