TECH

जियो के नये फोन ने उड़ाए होश, मात्र 999 रुपये में लांच किया 4G फोन, 123 रुपये में मंथली प्लान

रिलायंस जियो ने 4G फोन ‘जियो भारत V2’ को लॉन्च कर दिया है. ‘जियो भारत V2’ बेहद ही किफायती दामों पर मिलेगा, इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है. कंपनी की नजर भारत में करीब 25 करोड़ 2G ग्राहकों पर है. यह ग्रा…

रिलायंस जियो ने 4G फोन ‘जियो भारत V2’ को लॉन्च कर दिया है. ‘जियो भारत V2’ बेहद ही किफायती दामों पर मिलेगा, इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है. कंपनी की नजर भारत में करीब 25 करोड़ 2G ग्राहकों पर है. यह ग्राहक अभी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों से जुड़े हैं. बताते चले कि रिलायंस जियो केवल 4G और 5G नेटवर्क ही ऑपरेट करता है. रिलायंस जियो का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर कंपनी 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी.

 मार्केट में उपलब्ध इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी फोन उपलब्ध हैं उनमें ‘जियो भारत V2’ का दाम सबसे कम है. 999 रुपये  के दाम पर उपलब्ध ‘जियो भारत V2’ का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता है. ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रुपये चुकाने होंगे.

जबकि अन्य ऑपरेटर के वॉयस कॉल और 2 जीबी वाले मासिक प्लान की शुरुआत ही 179 रुपये से होती है. इसके अलावा ‘जियो भारत V2’ के ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डाटा देगी यानी आधा जीबी प्रति दिन, यह प्रतिद्वंदियों के 2जीबी डाटा से 7 गुना अधिक है. ‘जियो भारत V2’  पर वार्षिक प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रुपये चुकाने होंगे.

रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी सार्वजनिक मंचों से 2G फ्री भारत की वकालत करते रहे हैं. कंपनी ने 25 करोड़ 2G ग्राहकों को 4G में लाने के लिए ‘जियो भारत’ प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दूसरी कंपनियां भी 4G फोन बनाने के लिए कर सकेंगी. कार्बन ने इसका उपयोग शुरू भी कर दिया है. विशेषज्ञ उम्मीद जता रहे हैं कि 2G फीचर फोन की जगह जल्द ही 4G भारत सीरीज के मोबाइल ले लेंगे.

2जी ग्राहकों को रिझाने के लिए कंपनी 2018 में भी जियो फोन लेकर आई थी. जियोफोन आज 13 करोड़ से अधिक ग्राहकों की पसंद बना हुआ है. ‘जियो भारत V2’ से भी कंपनी को यही उम्मीदें हैं. कंपनी ने 7 जुलाई से ‘जियो भारत V2’ का बीटा ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी का प्लान ‘जियो भारत V2’ को 6,500 तहसीलों पर ले जाने का है.

देश में निर्मित और मात्र 71 ग्राम वजनी ‘जियो भारत V2’ 4G पर काम करता है, इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमोरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं. मोबाइल में 1.77 इंच की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 mAh की बैटरी, 3.5 mm का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टार्च मिलता है.
Jio Bharat V2 मोबाइल के ग्राहकों को जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा. ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे. भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाला ग्राहक ‘जियो भारत V2’ में आपकी भाषा में काम कर सकेगा. यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है.
TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *