ENTERTAINMENT

बेहद दमदार होगी ‘टाइगर 3’ में शाहरूख की एंट्री, टाइगर की जान बचाने ऐसे आयेगा ‘पठान’

Tiger 3 Salman Khan Shah rukh Khan टाइगर 3 में शाहरुख खान की एंट्री बेहद दमदार होगी. इस फिल्म में मिशन पर फंसे टाइगर की जान बचायेगा पठान

सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म “टाइगर 3″ (Tiger 3) पिछले दिनों एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई थी, अब इसी फिल्म से जुडी अहम जानकारी सामने आई है. फिल्म में शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) और सलमान पर्दे पर साथ आकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, बताया जा रहा है कि दोनों किरदारों पर फोकस्ड यह सीक्वेंस एक जेल सीक्वेंस होगी, जहां पठान टाइगर को बचाता हुआ नजर आएगा. पोल

फिल्म्स ने “टाइगर 3″ में शाहरुख़ की एंट्री कराने के लिए एक स्पेशल सीक्वेंस जोड़ी है, खबर की मानें तो एक पर्टिकुलर सीक्वेंस में टाइगर अपने मिशन के दौरान फंस जाएगा. तभी पठान यानी शाहरुख़ खान की जबर्दस्त एंट्री होगी. इस दौरान पठान टाइगर को बचाता नजर आएगा, उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान और शाहरुख़ के साथ वाला यह सीन दर्शकों का वैसा ही प्यार हासिल करेगा, जैसा “पठान” में उनके ट्रेन वाले सीन ने पाया था.

अगर बात टाइगर 3 की करें तो यह वायआरएफ स्पाय यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है, फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी और कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका है.

इससे पहले वायआरएफ स्पाय यूनिवर्स की चार फ़िल्में सलमान खान (Salman Khan) स्टारर ‘एक था टाइगर‘, ‘टाइगर जिंदा है‘, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘वॉर‘ और शाहरुख़ खान स्टारर ‘पठान‘ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं और चारों ही हिट रही हैं, ‘टाइगर 3′ इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *