ENTERTAINMENT

कोई है इंजीनियर तो कोई MBBS डॉक्टर, जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं ये साउथ एक्ट्रेस

South Actresses

South Actresses: पिछले कुछ सालों में साउथ इंडियन फिल्मों को लेकर खासा क्रेज बढ़ा है. जिसके वजह से बॉलीवुड के साथ-साथ अब फैंस की रूचि साउथ इंडियन फिल्मस्टारों के बारे में भी जानने की बढ़ रही है. टॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के लिए तो जानी जाती हैं ही साथ ही वह पढ़ाई लिखाई में भी काफी आगे हैं. इसलिए उन्हे ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ भी कहा जाता है. आज हम जानेंगे कुछ टॉलीवुड एक्ट्रेस की एजुकेशन के बारे में.

सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. द फैमिली मैन वेब सीरीज से उन्होंने हिंदी सिनेमा के दर्शकों का भी दिल जीत लिया है. सामंथा ने चेन्नई के एसएमसी कॉलेज से बी.कॉम किया है, वे सोशल मीडिया पर किताबें पढ़ते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

रश्मिका मंदाना

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता है. आज उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है. रश्मिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी अच्छी पहचान बना ली है. रश्मिका की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने एमएस रमैया कॉलेज से साइकोलॉजी और जर्नलिज्म की पढ़ाई की है.

साई पल्लवी

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की सादगी ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी सादगी की भी खूब चर्चा होती है. साई इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं. साई ने एमबीबीएस किया है, लेकिन मेडिकल लाइन छोड़ वे फिल्मों में आ गईं.

श्रुति हासन

साउथ की फेमस एक्ट्रेस और सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब काम किया है. श्रुति ने साइकोलॉजी बीए किया है. इतना ही नहीं वे एक बेहद अच्छी सिंगर भी हैं.

अनुष्का शेट्टी

बाहुबली की देवसेना यानी कि शानदार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फैन फालोइंग हर कोई जानता है. उन्होंने बाहुबली फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग कर बाॅलीवुड से लेकर टाॅलीवुड तक हर जगह अपनी एक अलग पहचान बना ली है. अनुष्का की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई की है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *