ENTERTAINMENT

‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना रिलीज, साउथ इंडियन लुक में दिखे Salman Khan

Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना ‘बथुकम्मा’ रिलीज हो गया है

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना ‘बथुकम्मा’ रिलीज हो गया है।

दबंग खान के फैंस बहुत बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे थे अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए इस गाने को रिलीज कर दिया गया है, हर तरफ सलमान की अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है और सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की जान के नए गाने ‘बथुकम्मा’ ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, साथ ही इस गाने में सलमान खान (Salman Khan) का लुक भी बहुत शानदार है, आपको बता दें कि ये गाना फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का चौथा गाना है।

साउथ इंडियन लुक में दिखे Salman Khan

साथ ही इस गाने में भाईजान साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहे हैं, जो दर्शको के लिए एकदम अलग और खास है, गाने के बोल भी तेलुगु और हिंदी भाषा में हैं, साथ ही साउथ इंडियन लोगों में इस गाने को लेकर एक अलग ही क्रेज नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने अपनी फिल्म के नए गाने को लेकर जानकारी दी है, साथ ही इस गाने में सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आ रही है।

साथ ही फैंस भी इस गाने को लेकर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘यह गाना काफी यूनिक और अच्छा है,’ साथ ही दूसरे ने लिखा कि- ‘सलमान खान हमारी संस्कृति को दिखा रहे हैं।’

सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यू सिंह, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी भी है।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *