ENTERTAINMENT

BIGG BOSS विनर MC Stan की लगी लॉटरी! शाहरुख खान की ‘जवान’ से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

MC Stan Bollywood Debut एमसी स्टेन शाहरूख खान (Shah rukh Khan) के साथ नजर आयेंगे.

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले और विनर एमसी स्टेन (MC Stan) और उनके फैन्स के लिए एक अच्छी करने वाली खबर है, बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने के बाद जहां उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है. अब एमसी स्टेन शाहरूख खान (Shah rukh Khan) के साथ नजर आयेंगे.

पहले से भी ज्यादा मशहूर हो गए हैं MC Stan

इस शो ने एमसी स्टेन को सोशल मीडिया पर मशहूर कर दिया है, वह हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, खबर है कि एमसी स्टेन शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. जानकारी के मुताबिक एमसी स्टेन शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान’ के एक गाने में नजर आ सकते हैं.

फिल्म जवान में दिख सकते हैं रैपर एमसी स्टेन

रैपर एमसी स्टेन (MC Stan)  शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में दिख सकते हैं, फिल्म को बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र में शूट किया गया है, रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में पुणे मेट्रो को भी दिखाया गया है, राज्य में एमसी स्टेन की लोकप्रियता को देखते हुए, यह संभव है कि संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के एक गाने में रैपर की आवाज़ शामिल कर सकते हैं.

पिछली अफवाहें थीं कि बिग बॉस -16 (Bigg Boss 16) स्टार प्रियंका चाहर चौधरी भी इसी फिल्म से बॉलीवुड से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं, अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में साउथ इंडियन एक्टर विजय सेतुपति और नयनतारा एक दूसरे के साथ नजर आएंगे, यह फिल्म इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

शाहरुख खान की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं, लेकिन हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि तेलुगू अभिनेता ने कैमियो करने से इनकार कर दिया है, वह ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी वजह से उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट दिया है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *