ENTERTAINMENT

फिल्म इंडस्ट्री में आर्यन खान के डेब्यू की तैयारी, इस वेब सीरीज में निभाएगें तिहरी भूमिका!

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. आर्यन खान अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की एक वेब सीरीज के लिए काम करेंगे. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान ने इसकी शूटिंग को लेकर एक शूट टेस्ट भी किया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले हफ्ते ही मुंबई के एक स्‍टूडियो में इस सीरीज का टेस्‍ट शूट किया है.Aryan Khan to not return home today as legal team misses 5.30 pm deadline;  Shah Rukh Khan goes back to Mannat : Bollywood News - Bollywood Hungama

तीन भूमिकाए निभायेंगे आर्यन खान
खबर के अनुसार आर्यन खान इस वेब सीरीज को ना सिर्फ लिख रहे हैं बल्कि इसे डायरेक्ट भी करेंगे. उन्होंने बीते शुक्रवार और शनिवार को स्टूडियो में काम भी शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि इस वेब सीरीज के जरिए आर्यन एक्टिंग में भी कदम रख सकते हैं. हांलकी इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. हांलकी पिता शाहरुख खान पहले ही बता चुके हैं कि उनके बेटे आर्यन खान की एक्‍ट‍िंग में दिलचस्‍पी नहीं है. वह डायरेक्‍शन में आगे बढ़ना चाहते हैं.

Aryan Khan sort de prison - IAMDESI

आर्यन खान को लेकर शाहरुख खान ने कही थी ये बात
शाहरुख खान ने ‘डीएनए’ से बात करते हुए कहा था, ‘आर्यन खान लिख रहा है, डायरेक्शन और दूसरी चीजों के बारे जानकारी कर रहा है. यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया में फिल्म मेकर की पढ़ाई सबसे बेहतरीन पढ़ाई में से एक है. मेरी बेटी एक्टिंग करना चाहती है. उसने चार साल के थिएटर वाले कोर्स में एडमिशन लिया. मुझे लगता हैकि दोनों को अभी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए.’ बताया जा रहा है कि सुहाना खान फिल्ममेकर जोया अख्तर की वेब सीरीज से डेब्यू करेंगी. ये वेब सीरीज ‘आर्चीज कॉमिक्स’ पर बेस्ड है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *