ENTERTAINMENT

सना खान के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म, बोली-जब अल्लाह देता है तो…

सना खान-अनस सैयद पेरेंट्स बन गए हैं, सना खान ने बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है. इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करते ही पोस्ट में लोग बधाई…

सना खान-अनस सैयद पेरेंट्स बन गए हैं, सना खान ने बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है. इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करते ही पोस्ट में लोग बधाई दे रहे हैं. ऐसे में सना के फैंस इस गुड न्यूज को सुन कर बहुत खुश है. सना ने अनोखे अंदाज में अपने बच्चे के जन्म की खुशी जाहिर की है. सना खान-अनस सैयद पहले तो अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे और अब अपने बेटे को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

सना खान ने दिखाई बेटे की झलक –

सना खान ने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपने बेटे की झलक भी दिखाई है. फैंस को सना खान का खुशखबरी देने का ये अंदाज बहुत अच्छा लगा फैंस सना के पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सना खान और अनस सईद के पेरेंट्स बनने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि सना खान कुछ समय से इंडस्ट्री से दूर हैं.

 

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पहले तो तीन हथेलियां नजर आती है. इस पोस्ट से ही पता चल रहा है की सना के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है. इंस्टाग्राम पर सना ने जो वीडियो शेयर किया है. उसके बैकग्राउंड में आयत पढ़ने की आवाज सुनाई दे रही है. सना के वीडियो में लिखा, ‘अल्लाह ताला ने बहुत ही खास तोहफा दिया है, इस तोहफा से ज्यादा कीमती कुछ नहीं हो साथ मेरे और परिवार के लिए जब अल्लाह देता है तो खुशी वह बहुत नायाब होता है, अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया.’

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *