ENTERTAINMENT

बड़े पर्दे पर फिर होगा धमाल, इस फिल्म के जरिए एक बार फिर साथ नज़र आयेंगे शाहरूख और सलमान

बॉलीवुड के किंग खान अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ली में शाहरुख खान ने अपना पहला लुक रिवील किया था, जिसमें उनकी बॉडी और लुक देखकर सभी हैरान रह गए थे. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करेंगे. इतने सालों बाद सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ फिर से बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

शाहरुख खान ‘टाइगर 3’ में तो सलमान ‘पठान’ में केमियो करते नजर आएंगे. दोनों के बाच कई सालों की दुश्मनी को खत्म करने का ये अनोखा तरीका है. सलमान खान ‘पठान’ में टाइगर के रूप में अपने केमियो की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. वहीं, अब शाहरुख की बारी है कि वह ‘टाइगर 3’ की अपनी शूटिंग को पूरा करे.

फिलहाल शाहरुख स्पेन में फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हैं. इसके बाद अप्रैल में वह राजकुमार हिरानी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो जाएंगे. वहीं, सलामान भी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में जून में दोनों अपने कामों से ब्रेक लेकर ‘टाइगर 3’ के लिए शूटिंग करेंगे.

‘पठान’ के साथ किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे, जो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं. ‘पठान’ में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे. वहीं, ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ कटरीना और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *