ENTERTAINMENT

पहली बार पुलिस का किरदार निभायेगें किंग खान, जल्द ही ‘इंस्पेक्टर गालिब’ की शूटिंग करेगें शाहरूख?

रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले बॉलीवुड के किंग खान अपने फिल्मी करियर में पहली पुलिस की वर्दी में नजर आयेंगे. शाहरूख खान अपने 30 साल के फिल्मी करियर में फौजी, खिलाड़ी, वैज्ञानिक और शिक्षक के रूप में नजर आ चुके हैं लेकिन वह कभी पुलिस के किरदार में नजर नहीं आए. उनके फैंस सिल्वर स्क्रीन पर उन्हे पुलिस की वर्दी में देखने को बेकरार हैं. माना जा रहा है फैंस की मुराद अब जल्द ही पूरी होने वाली है क्योंकि शाहरूख अपने अगले प्रोजेक्ट में यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर का किरदार निभा सकते हैं.

SRK bets on gen-next

जवान, पठान और डंकी के बाद शाहरूख खान मधुर भंडारकर की फिल्म इंस्पेक्टर गालिब की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. माना जा रहा था कि शाहरूख खान इस फिल्म के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म उत्तर प्रदेश के एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है. फिल्म प्रदेश में फैली बालू तस्करी के मुद्दे को उठाएगी. शाहरूख को फिल्म काफी पसंद आई थी.

शाहरूख खान ने उस दौरान, कभी पुलिस वाली फिल्म ऑफर ना होने की बात कही थी. तो क्या शाहरूख खान इंस्पेक्टर ग़ालिब बनेंगे? इसका जवाब देते हुए मधुर भंडारकर ने साफ कहा कि उन्हें अभी तक उनका ग़ालिब नहीं मिला है. फिल्म की कहानी उन्होंने लॉकडाउन में ही पूरी कर ली थी लेकिन अब तक फिल्म का हीरो कौन होगा ये नहीं तय हो पा रहा है. लोग इस फिल्म को देखकर काफी चौंकेंगे.

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं. एक साथ तीन बड़ी फिल्‍मों पर काम कर रहे हैं. इनमें ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ शामिल हैं. वैसे वह हाल ही में रिलीज हुई अयान मुखर्जी की फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ में कैमियो करते दिखे थे. उनका रोल छोटा था, मगर काफी प्रभावशाली था. इसलिए वह कैमियो में ही लोगों का दिल जीतते नजर आए थे. अब उनकी अपकमिंग फिल्‍मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *