ENTERTAINMENT

हॉलीवुड की इस बड़ी हॉरर फिल्म से टकराएगी शाहरुख खान की जवान, जानिए कब होगी रिलिज़

पठान की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान जल्दी ही फिल्म जवान के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं. पिछले कई सालों से शाहरुख खान ब्रेक पर थे. इस साल उन्होने पठान के जरिए शानदार वापसी की. अब वह दक्षिण फिल्म निर्देशक एटली की फिल्म जवान के जरिए धमाल मचाने वाले हैं. उनकी यह फिल्म पहले जून में रिलिज़ होने थी. लेकिन अब यह सितंबर में रिलिज़ होगी. किंग खान की इस फिल्म की टक्कर हॉलीवुड की हॉरर फिल्म द नन से होने जा रही है जो सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

 

क्या शाहरुख की फिल्म को खतरा?

शाहरुख खान की जवान जहां एक तरफ 7 सितंबर को रिलीज हो रही है वहीं दूसरी तरफ द नन फिल्म 8 सितंबर को रिलीज होनी है. शाहरुख की फिल्म कैसी होगी ये तो दर्शकों को पहले दिन ही पता चल जाएगा. इसके बाद दर्शकों के पास विकल्प के तौर पर द नन फिल्म देखने के रास्ते खुल जाएंगे. इसलिए शाहरुख की जवान को शुरुआत से ही अपनी पूरी ग्रिप बॉक्स ऑफिस पर पकड़नी होगी वर्ना इसका सीधा फायदा नन फिल्म को मिल सकता है जो 4 भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

यहां देखें द नन का ट्रेलर-

शाहरुख की फिल्म जवान की बात करें तो इसमें एक बार फिर से उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. फिल्म पठान में दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही. वैसे तो जब भी ये दो बड़े स्टार साथ में होते हैं तो धमाका देखने को मिलता ही है. अब जवान फिल्म के जरिए दीपिका और शाहरुख साल में दूसरी बार एकसाथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है और इसका बजट 200 करोड़ के करीब बताया जा रहा है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *