ENTERTAINMENT

‘सिगरेट से जलाया, उसने मेरा शारीरिक शोषण किया’, सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का आरोप

90 के दशक में सलमान खान का नाम एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) के साथ जुड़ा. दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया. पाकिस्तान में जन्मीं सोमी अली ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं और फिर 1999 में भारत छोड…

90 के दशक में सलमान खान का नाम एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) के साथ जुड़ा. दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया. पाकिस्तान में जन्मीं सोमी अली ने बॉलीवुड में कई फिल्में कीं और फिर 1999 में भारत छोड़ दिया. उन्होंने अपना एनजीओ ‘नो मोर टियर्स‘ शुरू किया. उनका यह एनजीओ घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाओं के लिए काम करता है. सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर एक बार फिर से सलमान खान पर निशाना साधा. बाद में सोमी ने अपना यह पोस्ट डिलीट कर दिया.

सोमी ने सलमान के साथ अपनी फोटो शेयर की जो कि उनकी एक फिल्म का सीन है. सलमान उन्हें गुलाब का फूल दे रहे हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका शो भारत में बैन कर दिया गया और मुकदमा करने की धमकी दी गई. सोमी ने सलमान पर कई सालों तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया.

सोमी ने लिखा, ‘अभी बहुत कुछ आना है. मेरे शो को भारत में बैन कर दिया गया और मुकदमा करने की धमकी दी गई. तुम कायर हो. तुम्हारे वकील भाड़ में जाएं. यहां मेरे पास बचाने के लिए 50 वकील खड़े हैं, जो मुझे सिगरेट से जलने से, शारीरिक शोषण और यौन शोषण से बचाने के लिए हैं जिससे मुझे सालों तक गुजरना पड़ा.‘

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *