ENTERTAINMENT

बला की खूबसूरत हैं दिग्गज विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटियां, छोटी बेटी ने की है इस अभिनेता से शादी

Prem Chopra Family: बॉलीवुड दुनिया के दिग्गज विलेन रहे प्रेम चोपड़ा 85 साल के हो गए हैं, 23 सितंबर 1935 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में जन्मे प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. 1960 से लगातार फिल्मों में एक्टिव प्रेम चोपड़ा को बॉलीवुड के फेमस विलेन के रूप में जाना जाता है, प्रेम चोपड़ा की रील लाइफ के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी रियल लाइफ और फैमिली मेंबर्स के बारे में कम ही लोगों को पता है.

प्रेम चोपड़ा ने 1969 में उमा से शादी की, उमा चोपड़ा करीना कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर की बहन हैं, इस रिश्ते से राज कपूर और प्रेम चोपड़ा आपस में साढ़ू भाई हैं, मशहूर एक्टर प्रेमनाथ, राजेन्द्र नाथ और नरेन्द्र नाथ प्रेम चोपड़ा के साले हैं.

Prem Chopra`s family photos that you may have not seen before
प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं, रकिता, पुनीता और प्रेरणा,

प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं, रकिता, पुनीता और प्रेरणा, बड़ी बेटी रकिता ने स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से शादी की है, इसी तरह मंझली बेटी पुनीता की शादी सिंगर और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई है.

छोटी बेटी प्रेरणा ने शरमन जोशी से शादी की है, शरमन स्टाइल, एक्सक्यूज मी और 3 इडियट्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं.

प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) के 6 नाती-नातिन हैं, बड़ी बेटी रकिता और राहुल नंदा की एक बेटी है, जिसका नाम रिशा है, मंझली बेटी पुनीता और विकास भल्ला की एक बेटी सांची और बेटा वीर हैं, सबसे छोटी लड़की प्रेरणा की एक बेटी ख्याना और ट्विन्स विहान और वर्यान हैं.

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुकट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *