ENTERTAINMENT

पठान फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग रंग’ से सामने आया दीपिका का फर्स्ट लुक, रिलिज से पहले हुआ लीक

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की नई फिल्म पठान जल्द ही दर्शकों के सामने होगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे. फिल्म अगले साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए रिलीज होगी, जिसके लिए मेकर्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं.

फिल्म पठान के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वो गोल्डन रंग की बिकिनी पहने दिख रही हैं. दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर बेशर्म रंग गाने की है, जो 12 तारीख को दर्शकों के सामने होगा. बेशर्म रंग फिल्म पठान का पार्टी नम्बर है, जिसमें दीपिका पादुकोण कलाकार शाहरुख खान के साथ डांस करती दिखाई देंगी.

बेशर्म रंग गाने से सामने आई फोटो में दीपिका पादुकोण गोल्डन रंग की बिकिनी में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी अदाएं फैंस को दीवाना कर देती हैं. अपनी नई फोटो में भी दीपिका पादुकोण गोल्डन बिकिनी में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है.

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग मूवी पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे. फिल्म से सामने आए टीजर वीडियो में भी ये दोनों कलाकार फुल एक्शन मोड में दिखाई दिए थे. शाहरुख-दीपिका के साथ पठान में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *