ENTERTAINMENT

जब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे शाहरूख और सलमान, वजह थीं एश्वर्या! कैटरीना की…

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान आज अपना 57वां जन्म दिन मना रहे हैं. शाहरूख खान और सलमान खान अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं लेकिन साल 2008 में दोनों के बीच लड़ाई हुई और इसके बाद दोनों चर्चा में आ गए थे.

दरअसल साल 2002 में सलमान खान ने फिल्म चलते- चलते के सेट पर जाकर ऐश्वर्या राय से लड़ाई की थी, जिसके बाद फिल्म से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. फिल्म में ऐश्वर्या शाहरुख खान के साथ लीड रोल में थीं. इसके बाद शाहरुख- सलमान के बीच दुश्मनी शुरू हो गई. इसके बाद साल 2008 में दोनों के बीच चली आ रही इसी दुश्मनी के चलते एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में लड़ाई हो गई थी.

दरअसल कैटरीना की बर्थडे पार्टी में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान के साथ यहां पहुंचे और इस दौरान सलमान ने उनपर तंज कसा. फिल्म मैं औस मिसेज खन्ना में शाहरुख द्वारा कैमियो ना करने को लेकर सलमान ने उनपर तंज कसा. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि वो हाथापाई तक उतर आए, जिसके बाद कैटरीना और गौरी को बीच- बचाव करना पड़ा.

सलमान खान से लड़ाई के करीब 10 साल बाद 2018 में शाहरुख ने इस बारे में बात की. शाहरुख ने कहा कि दोनों की लड़ाई का काम से कोई लेना देना नहीं था, बल्कि यह किसी पर्सनल वजह से थी. शाहरुख ने बताया था कि उन्होंने किस तरह अपने बच्चों को इस लड़ाई के बारे में बताया.

इस लड़ाई को एक अर्सा गुज़र जाने के बाद भी दोनों के बीच संबंध नॉर्मल नहीं रहे और साल 2018 में शाहरुख ने खुद कहा था कि दोनों के बीच किसी काम को लेकर लड़ाई नहीं हुई थी बल्कि पर्सनल वजह से थी. उन्होंने बताया था कि इस बात के लिए वह बहुत शर्मिंदा थे और बताया था कि वहां किसी भी तरह का लड़ाई नहीं होने वाली थी लेकिन मैं थका हुआ था और ये हो गया. हालांकि साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में ये दोनों खान एक बार फिर से साथ आ गए.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *