शाहरुख खान की ‘जवान’ में नज़र आएगें 19 एक्टर, साउथ के ये स्टार भी दिखाएंगे जलवा

·

शाहरुख खान की ‘जवान’ में नज़र आएगें 19 एक्टर, साउथ के ये स्टार भी दिखाएंगे जलवा

Shahrukh Khan Movie Jawan Starcast: पठान की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचान के लिए तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म है जवान (Jawan). साउथ सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक एलटी द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए फैंस  काफी एक्साइटेड हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म जवान की नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है. शाहरुख खान की यह फिल्म इस साल 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हैं.

Shahrukh Khan Movie Jawan Starcast

ऐसे में हम आपको आज फिल्म जवान की पूरी स्टारकास्ट से रूबरू करवाते हैं. शाहरुख खान की साथ इस फिल्म में 19 स्टार्स भी नजर आने वाले हैं, जिसे जानने के बाद किंग खान के फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ सकती है. इन दिनों रेडिट पर फिल्म जवान की पूरी स्टारकास्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि यह फिल्म की कंफर्म स्टार कास्ट है. इस स्टारकास्ट दो देखकर कहा जा सकता है कि किंग खान की यह फिल्म जमकर धमाल मचाने वाली है.

तस्वीर के अनुसार फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री नयनतारा और अभिनेता विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं. वहीं इनके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा, कॉमेडियन योगी बाबू, लहर खान, अशलेशा ठाकूर, ऋतुजा शिंदे, आलिया कुरैशी, केनी बसुमतारी, रिद्धि डोगरा, संगय त्शेल्ट्रिम, जाफर सादिक, रवि राज काडें, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य और सुखविंदर ग्रेवाल नजर आने वाले हैं. फिल्म में यह सभी अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीतते दिखाई देंगे.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *