BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
TECH

ट्वीटर पर भी कर सकते हैं लाखों रूपये की कमाई, बस करना होगा ये काम

ट्विटर ने हाल में अपना ट्विटर से कमाई करने वाला प्रोग्राम शुरू किया था और अब इससे यूजर्स को पैसे मिलने भी शुरू हो गए हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है कि उनके पास ट्विटर से पैसे आने लगे हैं और उनकी कमाई शुरू हो गई है. लोगों द्व्रारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्क्रीन शॉट्स के मुताबिक, ट्विटर एक्स ने यूजर्स को पैसे देना शुरू कर दिया है. अगर आप भी ट्विटर (X) से पैसा कमाने का सोच रहे हैं तो इस आसान से तरीके को फॉलो कर के मोटी कमाई कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको कंपनी की कुछ टर्म्स और कंडीशन को फॉलो करना होगा.

इलोन मस्क के Ads रेवेन्यू प्रोग्राम में एलिजिबल क्रिएटर्स को प्लेफॉर्म Ads से जो कमाई होती है उसका कुछ हिस्सा देता है. अगर आपको भी इन यूजर्स की तरह ट्विटर एक्स से कमाई करनी है तो इसके लिए आपके 500 से ज्यादा फॉलोअर्स होना जरूरी है. इसके अलावा बीते 3 महीनों में आपके अकाउंट पर ऑर्गेनिक 15 मिलियन ट्वीट इंप्रेशन होने चाहिए (अकाउंट वेरिफाइड होना चाहिए).

ट्विटर एक्स के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो भारत में वेब यूजर्स को इसके लिए 650 रुपये और मोबाइल यूजर्स को 900 रुपये का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान मिल रहा है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का अगर आप ईयरली प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हर साल 6,800 रुपये देने होंगे. वैसे अगर आप ट्विटर एक्स का ईयरली प्लान लेते हैं तो ये आपको मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान की तुलना में सस्ता पड़ता है. जैसे साल के 6,800 के हिसाब से हर महीने करीब 566.67 रुपये ही आता है.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f