ENTERTAINMENT

कैट्रीना कैफ से लेकर ऋतिक रोशन, करीना कपूर और तैमूर, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाई होली

बुधवार की सुबह देश के ज्यादातर हिस्सों में होली के रंगों के साथ हुई. सूरज के चढ़ते ही फिजाओं में रंगों की महक आने लगी. पूरे देश में होली की धूम है. गलियों चौराहों पर बच्चों और युवाओं का जोश चरम पर है.…

बुधवार की सुबह देश के ज्यादातर हिस्सों में होली के रंगों के साथ हुई. सूरज के चढ़ते ही फिजाओं में रंगों की महक आने लगी. पूरे देश में होली की धूम है. गलियों चौराहों पर बच्चों और युवाओं का जोश चरम पर है. बॉलीवुड के गलियारों में भी होली का जश्न जारी है. कहीं सितारे रंगों में डूबे त्योहार मना रहे हैं तो कई सितारे रंगों से परहेज कर रहे हैं.

ऋतिक रोशन के परिवार ने भी अनोखे अंदाज में होली मनाई है. ऋतिक रोशन ने होली के अपने पूरे परिवार के साथ बिना रंग और बिना भांग के ही होली का जश्न मनाया. ऋतिक ने अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहर वर्कआउट किया. वर्कआउट के दौरान परिवार के सदस्य मस्ती के मूड में दिखे और गानों पर झूमते नजर आए. ऋतिक रोशन ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में ऋतिक रोशन ने लिखा कि ‘न रंग ना भांग, केवल पसीना और मस्ती. होली के दिन परिवार और दोस्तों के साथ वर्कआउट के साथ मस्ती.’

लाल गुलाबी रंग में नजर आए तैमूर
होली के इस खुशियों भरे त्योहार में करीना कपूर ने भी जमकर एंजॉय किया. करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ होली के जश्न में डूबी नजर आईं. करीना के साथ तैमूर भी हाथ में कलर्ड पिचकारी लिए लाल गुलाबी रंग में रंगे नजर आए. तैमूर के साथ उनके छोटे भाई जेह ने भी जमकर होली खेली. इसकी तस्वीरें करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. करीना ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘होली के इस फेवरेट त्योहार में धमाचौकड़ी के बाद आराम का आनंद लेने वाली हूं. रंगों के इस त्योहार में सभी को होली की शुभकामनाएं.’

गालों पर रंग और विकी कौशल के कंधे पर हाथ, ऐसी रही कैटरीना की होली

कैटरीना कैफ ने भी इस होली के त्योहार को खास अंदाज में मनाया. कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं. बालों से लेकर गालों तक रंग में डूबीं कैटरीनै कैफ अपने पति विकी कौशल के कंधे पर हाथ रखकर खड़ीं हैं. विकी कौशल के चेहरे पर भी रंग लगा हुआ है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *