ENTERTAINMENT

‘अवतार 2’ के फैंस के लिए बुरी खबर, भारत के इस राज्य में नहीं रिलिज होगी फिल्म, वजह चौंकाने वाली

अवतार- द वे ऑफ वॉटर की को लेकर फैंस के बीच में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. जहां एक तरफ फिल्म की रिलीज से 25 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है. कई सिनेमाघरों में रात 12 बजे पहला शो दिखाने की अनाउंसमेंट है, वहीं दूसरी तरफ खबर आई है कि भारत के एक राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा. अवतार 2 (Avatar-The Way Of Water) देखने को बैचेन लोगों के लिए यह तगड़ा झटका हो सकता है.

केरल राज्य के थिएटर मालिकों ने अवतार 2 को अपने यहां दिखाने से मना कर दिया है. द फिल्म एग्जीबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गनाइजेशन ऑफ केरल (FEUOK) ने केरल में अवतार 2 रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है. फिल्म को राज्यभर में रिलीज ना करने को लेकर कारण मुनाफे को बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और थिएटर्स मालिकों के बीच मुनाफे की हिस्सेदारी पर समझ नहीं बन पा रही है जिसके बाद थिएटर मालिकों ने यह बड़ा फैसला ले लिया है.

अवतार- द वे ऑफ वॉटर का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर में दिखाए गए स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर कमाल के हैं. अवतार 2 जो एक्सपीरियंस लेकर आ रही है, वह इंडियन ऑडियंस के लिए एकदम नया होने वाला है. फिल्म 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *