ENTERTAINMENT

Uorfi Javed: ट्रांसपेरेंट ड्रेस के साथ नकली हार पहनकर घर से निकलीं उर्फी जावेद, ट्रोलर्स बोले- आपको ठंड नहीं लगती क्या?

एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं. उर्फी सबसे ज्यादा अपने फैशन और कपड़ों की वजह से चर्चा बटोरती हैं. आए दिन वह कपड़ों के मामले में नए-नए प्रयोग करती नजर आती हैं. एक बार फिर उर्फी अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल, इस बार वह नेट की ड्रेस पहनकर घर से निकलीं. इसके साथ उर्फी ने चेहरे पर नकाब सरीखा मास्क पहना हुआ है. ग्रीन कलर की इस ड्रेस में उर्फी का लुक बेहद बोल्ड लग रहा है. यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फिर एक बार उर्फी जावेद का नया अवतार तबाही मचाता नजर आ रहा है. इस बार मैडम ने कपड़े तो पूरे पहने हैं लेकिन ट्रांसपेरेंट. ट्रांसपेरेंट ग्रीन आउटफिट पर नकली हार पहने हुए उर्फी जच तो खूब रही हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उर्फी का यह स्टाइल लोगों की सोच से परे है.

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी ने अपनी ड्रेस को लेकर सनसनी मचाई हो.

ट्रांसपेरेंट ग्रीन आउटफिट में उर्फी जावेद अपनी ग्रीन बिकिनी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस बार तो उर्फी जावेद ने शरीर के साथ-साथ अपना चेहरा भी ढका हुआ है. तस्वीरों में सिर्फ और सिर्फ उनकी आंखें नजर आ रही हैं.

उर्फी जावेद ने इस आउटफिट के साथ टाइट बन हेयरस्टाइल कैरी किया है.जैसा कि आप सब जानते हैं उर्फी कुछ नया पहन कर आएं और पैपराज़ी उन्हें कवर ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता.

ठीक उसी तरह पैपराज़ी उनकी फोटो शेयर करें और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्रोल्स के अनगिनत कमेंट ना दिखें, ये भी कभी नहीं हो सकता. उर्फी का लेटेस्ट लुक देख फिर एक बार ट्रॉलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *