ENTERTAINMENT

30 साल पहले ‘डर’ के सेट पर हुआ था कुछ ऐसा, सनी और शाहरुख ने 16 साल तक नहीं कि एक दूसरे से बात

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रही हैं जिसमें विलेन के किरदार ने ऐसी छाप छोड़ी है कि फिल्म के हीरो का किरदार पानी भरता नज़र आया है. ऐसी ही एक फिल्म रिलिज़ हुई थी 1993 में. हम बात कर रहे हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘डर’ की. जिसमें शाहरुख खान ने ऐसा नेगेटिव रोल निभाया था जिसमें सनी देओल का किरदार भी दब गया था. इसकी वजह से सनी देओल काफी अपसेट भी हुए थे. इसके बाद सनी देओल ने ना सिर्फ यश चोपड़ा से कहा था कि उनको धोखा दिया गया है बल्कि करीब 16 साल से उन्होंने शाहरुख खान से बात तक भी नहीं की. इन दिनों दोनों स्टार्स का ये कोल्ड वॉर बॉलीवुड टाउन में काफी चर्चा में रहा था.
वहीं इंडिया टीवी को दिए अपने पुराने इंटरव्यू में सनी देओल ने इसे लेकर बात भी की थी. सनी देओल ने कहा था कि इस फिल्म को लेकर मेरी एक ही दिक्कत थी कि मुझे बताया ही नहीं गया था कि फिल्म में हीरो से ज्यादा विलेन को अहमियत दी जानी थी. मैं हमेशा खुले दिल से काम करता हूं और सामने वाले पर भरोसा भी करता हूं.
सनी देओल ने कहा था कि मैं भरोसे के साथ काम करने में विश्वास रखता हूं. लेकिन बहुत से ऐसे एक्टर्स और स्टार्स हैं जो ऐसा नहीं करते. शायद यही तरीका है जिसके जरिए वो स्टारडम हासिल करना चाहते हैं. वहीं सनी देओल ने कहा था कि मैं कभी यश चोपड़ा के साथ काम नहीं करुंगा. वो जुबान के पक्के इंसान नहीं हैं. मेरे उनके साथ अच्छा अनुभव नहीं रहा है. मैंने उनपर भरोसा किया और उन्होंने मुझे धोखा दिया.
शाहरुख खान से 16 साल तक बात नहीं करने के सवाल पर सनी देओल ने कहा था कि ऐसा नहीं है कि मैं बात नहीं करता. पर मैं ज्यादा सोशलाइज नहीं होता. ऐसे में हम कभी मिले भी नहीं तो बात करने की बात ही नहीं उठती.
बता दें कि सनी देओल अब बहुत जल्द फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आने वाले हैं. जिसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *