CRICKET

Shahid Afridi: स्कूल टीचर से हुआ पहला प्यार, ममेरी बहन से शादी, हेयर स्टाइल पर फिदा थी बॉलीवुड एक्ट्रेस

पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद आफरीदी (Shahid Afridi) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कई बार बढ़ती उम्र में भी उनका प्रदर्शन युवाऔं को हैरान कर देता है, तो कई बार अपने बयान को लेकर वह चर्चा में आ जाते हैं. शाहिद अफरीदी ने कई कई वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड रहे हैं. उन्होने अपने करियर की पहली ही पारी में श्रीलंका के खिलाफ मात्र 37 गेंदों पर शतक लगाकर सबको चौंंका दिया था. क्रिकेट के मैदान पर जहां उन्होेने कई हैरानी भरे कारनामें किए वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी कुछ कम हैरान करने वाली नहीं है.
Shahid Afridi: स्कूल टीचर से हुआ पहला प्यार, ममेरी बहन से शादी, हेयर स्टाइल पर फिदा थी बॉलीवुड एक्ट्रेस www.thefocuslive.com
शाहिद अफरीदी शुरूआती दौर में बेहद हैंडसम नजर आते थे

Shahid Afridi: स्कूल टीचर से हुआ पहला प्यार

– शाहिद आफरीदी ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान खुद के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि जब वे स्कूल में पढ़ते थे तभी उन्हें पहला प्यार हुआ था.
– उस लड़की के बारे में शाहिद ने कहा कि वो कोई और नहीं, बल्कि उनकी टीचर थीं.
– इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने कहा, “वो बचपना था. मैं 9 या 10 साल का था. मुझे टीचर से प्यार हो गया था. वो बेहद खूबसूरत थीं.”
Shahid Afridi

मामा की बेटी से करनी पड़ी शादी

– शाहिद आफरीदी ने अपनी कजिन यानी अपने मामा की बेटी के साथ शादी की है. ये शादी लव मैरिज ना होकर अरेंज मैरिज है.
– शाहिद के मुताबिक, एक बार वे कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे थे, तब जाने से पहले उन्होंने पिता से मजाकिया लहजे में अपने लिए लड़की ढूंढने को कह दिया.
– शादी की बाद शाहिद ने तो मजाक में कही थी, लेकिन उनके पिता ने इसे सीरियसली ले लिया. जब वे बाहर से लौटे तो उनके पिता ने उन्हें बताया कि मैंने तेरे लिए लड़की ढूंढ ली है. शाहिद के मुताबिक, “उस वक्त मैं हैरान रह गया. लेकिन क्या कहता? मैं भी उन्हें मुबारकबाद देकर नीचे चला गया.”
– खास बात यह है कि शाहिद की होने वाली वाइफ कोई और ना होकर उनके मामा की बेटी नादिया थीं, जिसे वे बचपन से जानते थे.
– बता दें कि शाहिद और नादिया की चार बेटियां हैं- अक्सा, अंशा, अज्वा और अस्मारा.

शादी के अगले दिन चले गए मैच खेलने

शाहिद आफरीदी (Shahid Afridi) और नादिया की शादी 22 अक्टूबर, 2000 को हुई थी. उस वक्त पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच सीरीज चल रही थी. आफरीदी शादी के अगले ही दिन पाकिस्तानी टीम के साथ खेलने चले गए.
– शादी के बाद पहले मैच में ही आफरीदी ने तहलका मचा दिया था. लाहौर में खेले गए मैच में आफरीदी ने हाफ सेन्चुरी लगाई और 5 विकेट भी चटकाए थे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था.

हेयर स्टाइल पर फिदा बॉलीवुड एक्ट्रेस

शाहिद अफरीदी गिनती दुनिया के हैंडसम क्रिकेटर में रही है. खासतौर पर उनका हैयर स्टाइल फैंस को काफी पसंद आता था. बॉलीवुड अदाकारा जरीन खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बचपन से उनका शाहिद अफरीदी पर क्रश रहा है. उन्हे शाहिद का हेयर स्टाइल और लुक्स काफी पसंद था. एक समय शाहिद अफरीदी और जरीन खान के अफेयर की काफी चर्चा रही थी.

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुक, ट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *