CRICKET

PSL 2023: WWW… शाहीन अफ़रीदी ने बरपाया क़हर, आग उगलती यार्कर से मचाई तबाही

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) की गिनती बेहतरीन गेंदबाजों में होती है. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन दिए और 3 अहम विकेट झटके. psl-2023

पीएसएल 2023 (PSL 2023) में मंगलवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स (LHQ Vs QTG) के बीच मैच हुआ. शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की टीम लाहौर कलंदर्स ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया है. कप्तान अफरीदी की गेंदबाजी की काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके. सोशल मीडिया पर उनकी यॉर्कर डिलीवरी के वीडियो शेयर हो रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान के स्टार पेसर मैच के दौरान अपने अच्छे व्यवहार की वजह से भी काफी तारीफ पा रहे हैं. उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में खास तौर पर हारिस रउफ की तारीफ की जबकि इस मुकाबले में रउफ ने 3 ओवर में 43 रन लुटा दिए थे. 

छा गई Shaheen Afridi की यॉर्कर 

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) की गिनती इस दौर के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है. पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ उनकी पेस देखने लायक थी. उन्होंने 4 ओवर में 5.50 की इकोनॉमी से 22 रन दिए और 3 अहम विकेट झटके. 

शाहीन अफरीदी के व्यवहार ने भी जीता दिल
मैच में खासे महंगे साबित हुए हारिस रउफ को आखिरी ओवर से पहले अफरीदी ने गले लगाया. फैंस को उनका व्यवहार बहुत पसंद आया है और इसे अच्छे कप्तान का उदाहरण बताया. 

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *