CRICKET

खत्म हुआ इंतज़ार, शाहीन का अफरीदी की बेटी से हुआ निकाह, बाबर बने गवाह, लेकिन नहीं हुई बिदाई

Shaheen Afridi 's Nikah with Shahid Afridi’s daughter: आखिरकार शाहीन अफरीदी और शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के निकाह की रस्म पूरी हो गई.

Shaheen Afridi ‘s Nikah with Shahid Afridi’s daughter: आखिरकार पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के निकाह की रस्म कराची में पूरी हो गई. इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म, सरफराज अहमद, नसीम शाह और शादाब खान मौजूद रहे.

Image

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) और अंशा अफरीदी की शादी का ऐलान दो साल पहले ही हो गया था लेकिन अंशा की पढ़ाई के कारण शादी के लिए इंतजार करना पड़ा.

Imageपाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों के लिए नया साल मैदान से बाहर अच्छी खबरें लेकर आ रहा है. पहले हारिस रऊफ, फिर शादाब खान और शान मसूद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने भी क्रिकेट करियर के साथ ही जिंदगी की दूसरी पारी शुरू कर ली है.

बेटी ही आपको हंसना सिखाती है', इमोशनल हुए Shahid Afridi, बेटी के निकाह के बाद लिखी दिल छू लेने वाली बात - shahid afridi emotional post viral after daughter ansha afridi married22 साल के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शुक्रवार 3 फरवरी को कराची में पाकिस्तान के ही पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह किया. कराची की जकारिया मस्जिद में शाहीन अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने 22 साल की अंशा अफरीदी के साथ निकाह की रस्म को पूरा किया.

Imageदोनों की शादी का ऐलान दो साल पहले ही हो गया था थी, लेकिन अंशा की पढ़ाई के कारण इसमें वक्त लगा. इस शादी का इंतजार पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे ज्यादा बेसब्री से था.

Imageस्टार गेंदबाज के निकाह के बाद रिसेप्शन का आयोजन भी किया गया जिसमें पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम, सरफराज अहमद, शादाब खान, मोहम्मद हफीज और पूर्व कोच सकलेन मुश्ताक जैसे बड़े सितारे भी मौजूद थे.

Shaheen Shah Afridi ने शाहिद अफरीदी की बेटी से की शादी,तस्वीर सामने आई | News & Features Networkहालांकि, शादी के बाद भी शाहीन तुरंत अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकेंगे. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंशा अफरीदी की विदाई कुछ दिनों के बाद होगी और ऐसे में शाहीन को तब तक अपनी पत्नी के बिना ही रहना होगा.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *