CRICKET

छिली पीठ, टूटा शरीर बैसाखी लेकर पूल में उतरे ऋषभ, कैंसर को मात देेने वाले युवराज ने बढ़ाया हौैंसला

Rishabh Pant: ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज

Rishabh Pant: ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ महीने एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे. हाइवे पर हुई उस दुर्घटना में उनकी जान भी जा सकती थी, लेकिन उस वक्त वहां से गुजर रहे दो ट्रक ड्राइवर्स ने उनकी जान बचाई थी और उन्हें असप्ताल पहुंचाया था.

ऋषभ पंत को इस कार दुर्घटना की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के कई मैच छोड़ने पड़े. हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ऋषभ पंत को काफी मिस कर रही थी. ऋषभ ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी एक अलग जगह बना ली है. खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में तो उनका कोई तोड़ उपलब्ध ही नहीं है.

Rishabh Pant ने शेयर किया एक वीडियो

इस वजह से बीसीसीआई की मेडिकल टीम ऋषभ पंत को जल्द से जल्द ठीक करने में लगी हुई है और पंत भी इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपना एक छोटा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उस वीडियो में ऋषभ पंत एक स्टिक के सहारे से स्विंमिंग पूल में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन में लिखा है कि, मैं छोटी चीज़ों, बड़ी चीज़ों और इनके बीच की हर चीज़ के लिए कृतज्ञ हूं.

https://twitter.com/RishabhPant17/status/1635961020773552133?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1635961020773552133%7Ctwgr%5Ea97798257def84add68fc87d48f74ba1218a62ea%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Frishabh-pant-injury-update-walking-in-swimming-pool-video-comeback-update-2358845

 

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *