BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

PSL में आया रनों का सैलाब, 6 मैच 145 छक्के और 2610, दुनिया की किसी लीग में नहीं बने ये धाँसू रिकॉर्ड

PSL में आया रनों का सैलाब, 6 मैच 145 छक्के और 2610, दुनिया की किसी लीग में नहीं बने ये धाँसू रिकॉर्ड पाकिस्तान सुपर लीग में इन दिनों रनों का सैलाब आया हुआ है. शनिवार को पीएसएल का 28वां मुक़ाबला क्वैटा ग्लैडिएटर्स और मु्ल्तान सुल्तान के बीच खेला गया. इस मैच में 33 छक्कों और 45 चौकों की मदद से 515 रन बने. टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौक़ा है जब किसी भी क्रिकेट लीग में एक मैच में इतने रन बरसे हैं. पीएसएल में बीते एक साप्ताह जो कुछ हुआ है उसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है.

Image

PSL में जमकर बरस रहे रन

पाकिस्तान सुपर लीग की पहचान गेंदबाज़ी के लिए होती आई है. 2016 में शुरू हुई इस लीग में गेंदबाज़ों का दबदबा देखने को मिलता है. लेकिन इस बार मैदान पर मानों गेंदबाज़ों के लिए जीजा आ गया है. शनिवार को खेले गए मुक़ाबले में अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ कायस अहमद ने 4 ओवर में 77 रन खर्च किए. वह विश्व के चौथे सबसे महँगे गेंदबाज़ बन गए हैं.

टी20 में सबसे ज़्यादा रन देने वाले गेंदबाज़-

  • 82 रन (4) मैट मैक्रीनैन, डर्बीशायर, 2022
  • 81 रन (4) सरमद अनवर, सियालकोट, 2011
  • 77 रन (4) बेन सैंडर्सन, नार्थेंट्स, 2017
  • 77 रन (4) कायस अहमद, क्वैंटा ग्लैडिएटर्स, 2022
  • 75 रन (4) कासुन रजिथा, श्रीलंका, 2019

टूट गये ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्वैटा ग्लैडिएटर्स और मु्ल्तान सुल्तान के बीच शनिवार को खेले गए हाइवोल्टेज मुक़ाबले में रनों का सैलाब देखनें को मिला. मुल्तान सुल्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 262 रन बनाए. जो कि पीएसएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं जवाब में क्वैटा ग्लैडिएटर्स ने 8 विकेट खोकर 253 रन ठोक दिए. यह टी20 लीग के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया गया सबसे बड़ा हाईऐस्ट टोटल है. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ़ से 515 रन बने. जो कि किसी भी लीग में बना सबसे बड़ा स्कोर है.

एक मैच में सबसे ज़्यादा रन

  • 515/11 (40) – मु्ल्तान सुल्तान (262/3) v क्वैटा ग्लैडिएटर्स (253/8), 2023
  • 501/12 (40) – टाइटन (271/3) v नाइट (230/9), 2022
  • 497/7 (40) – ऑटेगो (249/3) v सेंट्रल डिस्ट्रीक (248/4), 2016

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुकट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f