CRICKET

धोनी की राह चले मोहम्मद शमी, मैदान छोड़ खेतों पर ट्रैक्टर चलाते आए नज़र

खेतों पर समय बिता रहे हैं Mohammed Shami ट्रेक्टर से खेत में काम करते हुए दिखाई दे रहे थे. महेंद्र सिंह धोनी thefocuslive.com

बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ख़िलाफ़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में 7 विकेट हासिल किए. शमी मैदान पर तो अपनी महारथ दिखाते हैं ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके चर्चे रहते हैं. इस बास शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो विडियो शेयर की उसने फैंस को धोनी की याद दिला दी है.

खेतों पर समय बिता रहे हैं Mohammed Shami

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुक़ाबला एक मार्च से इंदौर में खेला जायेगा. चूँकि तीसरे टेस्ट के बीच लम्बा अंतर है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं. इसमें मोहम्मद शमी भी शामिल हैं. घर लौटते ही शमी खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिए. 

मोहम्मद शमी की इस रील को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं फैन्स

कुछ दिनों पहले धोनी ने भी शेयर की थी कुछ इसी तरह की रील

जी हां, धोनी सोशल मीडिया पर सालों-साल कुछ पोस्ट नहीं करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो में वो खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे

धोनी की राह चले शमी

सोशल मीडिया पर शेयर इस विडियो में मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) खेत में ट्रेक्टर चलाते नज़र आ रहे हैं. के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं हज़ारो लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे चुके हैं. 

शमी की इस वीडियो को देख फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का याद आ गई. धोनी ने भी बीते कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो भी अपने ट्रेक्टर से खेत में काम करते हुए दिखाई दे रहे थे.  

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *