CRICKET

मैन ऑफ द मैच बने Moeen Ali ने दिखाई दरियादिली, धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

T20 का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का आगाज़ हो गया है. इसका का छठा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया…

T20 का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का आगाज़ हो गया है. इसका का छठा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में धोनी की टीम चेन्नई ने 12 रन से जीत हासिल की. सीएसके की जीत के हीरो सदाबहार ऑलरांउडर मोईन अली (Moeen Ali) रहे. जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

Moeen Ali ने धोनी को बताया जीत का हीरो

मोईन अली ने कहा कि गेंदबाजी करना बिल्‍कुल आसान नहीं था, क्‍योंकि कई पावर हिटर्स थे. लगभग टेस्ट क्रिकेट की तरह गेंदबाजी करने की कोशिश की. गेंद को स्पिन कराने की कोशिश की.” उन्होंने आगे कहा कि संयोजन अच्छा था (सैंटनर के साथ). साझेदारी ने अच्छा काम किया, धोनी की रणनीति पर मोईन अली (Moeen Ali) ने कहा कि वो जानते हैं कि वो क्या कर रहे है ? उन्हें पता है कि कब खिलाड़ियों को गेंदबाजी करानी है. मोईन अली (Moeen Ali) ने कहा कि मुझे लगता है कि ऑफ स्पिनर भी दायें हाथ के बल्‍लेबाजों को गेंदबाजीं कर सकते हैं क्‍योंकि उस साइड पर बाउंड्री लंबी है. उम्‍मीद है कि मेरी रवींद्र जाडेजा के साथ साझेदारी भी बनेगी.

मैच का हाल

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए CSK की टीम को उनके बल्लेबाजों की बदौलत 20 ओवर में 217 रन बनाए थे. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसके जवाब में 205 रन ही बना सकी. हालांकि उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी. बाएं हाथ के बल्लेबाज काइल मेयर्स ने शानदार अर्धशतक बनाते हुए 22 गेंदों में 53 रन ठोके. निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए यह रन बनाना नामुमकिन साबित हुआ और लखनऊ यह मैच हार गई.

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुक, ट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *