CRICKET

जीत के बाद गुजरात टाइंटस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ IPL 2023 से बाहर

Kane Williamson Ruled out IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज़ बेहद शानदार रहा. पहले मैच में गत चैंम्पियन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया. हांलकी, जीत के साथ-साथ गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर भी सामने आई. 2 करोड़ रूपये में खरीदे गए स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिसमें केन विलियमसन को अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर बताया जा रहा है. आपको बता दें कि सीजन के ओपनर मैच के दौरान विलियमसन के जब चोट लगी तो वह उठ कर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. वह अपने पैरों पर वापस नहीं जा सके थे. उन्हें सपोर्ट स्टाफ और फीजियो कंधे का सहारा देकर बाहर ले गए थे. इसके बाद वह स्कैन के लिए गए जिसमें हमें मिली जानकारी के अनुसार ACL टीयर 2 की इंजरी का पता लगा है. इसमें कम से कम वह दो महीनों के लिए बाहर रहेंगे.

पीटीआई/भाषा ने भी अपनी जानकारी में बताया कि उनके दाएं पैर के घुटने में चोट आई है और वह पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं. इसके अलावा शुक्रवार को सीएसके के खिलाफ मैच के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी विलियमसन की इंजरी को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा था कि, मैंने उन्हें मैसेज किया था और मुझे फिलहाल अपडेट नहीं पता है. यह चोट घुटने में आई है पर यह नहीं पता कि कितनी यह सीरियस और रिकवरी में कितना समय लगेगा.

केन विलियमसन के ऐसे लगी चोट

गुजरात टाइटन्स की पारी का 13वां ओवर जोशुआ लिटिल फेंक रहे थे. इस ओवर की दूसरी गेंद पर सीएसके के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने एक लंबा शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर जा रही थी, तभी बाउंड्री लाइन के पास खड़े केन विलियमसन ने बेहतरीन फील्डिंग की और गेंद को लपकने की पूरी कोशिश की. लेकिन वह बाउंड्री के बाहर चले गए और उनका घुटना मुड़ गया और वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गए. आईपीएल के 76 मैचों में 2101 रन बनाने वाले केन ने शानदार फील्डिंग से टीम के लिए 2 रन बचा दिए पर वह उठकर खुद से खड़े नहीं हो पाए और ना खुद चल पाए. उनको सहारे से बाहर ले जाया गया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *