BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

मॉडल पूनम पांडे को 32 साल की उम्र में कैंसर से निधन, 3 दिन पहले गोवा के इवेंट में नज़र आईं थीं

Poonam Pandey Passed Away: मनोरंजन जगत से एक शॉक‍िंग खबर आ रही है क‍ि बोल्‍ड एक्‍ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) का कैंसर से न‍िधन हो गया है. उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट से पोस्‍ट क‍िया गया है क‍ि कैंसर के चलते उनका न‍िधन हो गया है. महज 32 साल की उम्र में दुन‍िया को अलव‍िदा कहने की खबर सुनकर फैंस सकते में हैं. पूनम पांडे के मैनेजर ने भी उनके न‍िधन की पुष्‍ट‍ि की है क‍ि वह सर्वाइकल कैंसर से पीड़‍ित थीं. यह शॉक‍िंग खबर खुद उनके अकाउंट से शेयर हुई थी, ज‍िस वजह से यह भी आशंका जताई जा रही थी क‍ि कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हुआ है.

बताया जा रहा है क‍ि पूनम पांडे का अंत‍िम संस्‍कार उनके गृह नगर यूपी के कानपुर में होगा. जानकारी के मुताब‍िक पूनम पांडे प‍िछले कुछ द‍िनों से कानपुर में ही थींइस खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है. अचानक ही ये दुखद खबर बाहर आई और हर कोई शॉक्ड रह गया. हैरानी की बात तो ये है कि ये शॉकिंग खबर अभी कुछ देर पहले खुद एक्ट्रेस के ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट से सामने आई है. पूनम पांडे के लेटेस्ट पोस्ट ने अब पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दे दिया है. किसी के लिए भी इस खबर पर पर विश्वास कर पाना मुश्किल है.

यह पोस्ट पूनम के इंस्टाग्राम हेंडल पर शेयर किया गया है।

एक्ट्रेस का पोस्ट

पूनम पांडे का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट देख फैंस टूट गए हैं. इसमें जो नोट शेयर किया गया है उसमें लिखा है– ‘आज की सुबह हम सभी के लिए काफी मुश्किल रही है. आप लोगों को ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर की वजह से आज पूनम पांडे को खो दिया है. हर जीवित वस्तु जो भी उनके कांटेक्ट में आई वो प्योर लव और काइंडनेस से मिले हैं. इस दुखद घड़ी में हम आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं. हम उन्हें हमेशा प्यार से याद करेंगे.’

मैनेजर ने किया कंफर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्ट्रेस के मैनेजर ने पूनम पांडे के निधन की खबर कंफर्म कर दी है. कुछ हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस को पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस को लास्ट स्टेज का कैंसर था. जिसके बाद वो तुरंत इलाज के लिए अपने होम टाउन कानपुर चली गई थीं. वहीं पर एक्ट्रेस का इलाज किया जा रहा था. इसी जगह पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है. अब उनकी अंतिम क्रिया कब की जाएगी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. साथ ही अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि उनका शव मुंबई लाया जाएगा या फिर वो होम टाउन में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f