ENTERTAINMENT

‘डंकी’ के बाद फिर दिखेगा किंग खान का एक्शन अवतार, धूम 4 में रामचरण से होगा आमना-सामना

Shahrukh Khan Dhoom 4: साल 2023 शाहरुख खान के फैंस के लिए बेहद शानदार रहा. इस किंग खान की तीन फिल्में रिलिज़ हुईं. इसमें ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई तो वहीं डंकी ने भी शानदार प्रर्दशन किया है. यह फिल्म सुपरहिट फिल्मों अपनी जगह बना चुकी है. अब खबर है कि शाहरुख खान एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं.  शाहरुख खान को यशराज फिल्म की चर्चित फ्रेंचाइजी धूम के चौथे हिस्से ‘धूम 4’ में देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने अपने इस ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया है. ये भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म से अभिषेक बच्चन को रिप्लेस किया जाने वाला है.

रामचरण की होगी एंट्री

‘धूम 4’ को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म में चोर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं रामचरण को इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जाएगा. हालांकि, अभी तक किसी भी खबर का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर ‘धूम 4’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है और एंटरटेनमेंट की दुनिया में खलबली मची हुई दिखाई दे रही है. यशराज फिल्म्स की ओर से रामचरण को अप्रोच करने की खबरें सामने आ रही है.

दर्शक हैं उत्सुक

आपको बता दें कि ‘डंकी’ के सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद दर्शक शाहरुख खान के दीवाने हो गए हैं. यह खबरें सामने आ रही थी कि ‘डंकी’ के बाद जल्द ही उन्हें सलमान खान के साथ ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में देखा जाएगा. लेकिन अभी तक किंग खान ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है. इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू होने की बात कही जा रही है. दर्शक यह जानने के लिए काफी उत्सुक है कि शाहरुख उनके लिए अगली फिल्म कौन सी लाने वाले हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *