CRICKET

राजस्थान के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा हैट्रिक ली, इस गेंदबाज के नाम 3 हैट्रिक का महारिकॉर्ड

आईपीएल 2022 मे सोमवार को केकेआऱ और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला. इस मैच के अंतिम ओवर में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. यह आईपीएल के इस सीजन की पहली और कुल 21वी हैट्…

आईपीएल 2022 मे सोमवार को केकेआऱ और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला. इस मैच के अंतिम ओवर में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. यह आईपीएल के इस सीजन की पहली और कुल 21वी हैट्रिक थी. आईये जानते हैं सबसे ज्यादा हैट्रिक किस टीम और किस गेंदबाज ने बनाई हैं.

इस गेंदबाज के नाम 3 हैट्रिक
आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम है. मिश्रा ने पहली बार 2008 में दिल्ली के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जस के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वह अभी तक तीन बार यह रिकॉर्ड बना चुके हैं.

मिश्रा ने दूसरी बार 2011 में डेक्कन चार्ज की तरफ से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वहीं इसके दो साल बाद 2013 में उन्होने अपनी तीसरी हैट्रिक ली. सनराइजर्स की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर के खिलाफ.

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने बनाई सर्वाधिक हैट्रिक
आईपीएल में हैट्रिक बनाने में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज रहे हैं. राजस्थान के पांच गेंदबाजों ने यह कारनामा किया है. पहली बार 2012 में अजीत चंदीला ने हैट्रिक ली थी. इसके बाद प्रवीण तांबे, शेन वाट्सन, श्रेयस गोपाल और अब चहल ने यह कारानामा किया.

आईपीएल में पहली हैट्रिक 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लक्ष्मीपति बालाजी ने बनाई थी. इसके बाद से अभी तक 21 हैट्रिक बनी हैं. इसमें राजस्थान के बाद पंजाब के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा 4 बार हैट्रिक बनाई है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *