BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

WWWWW… 6 गेंदों पर 5 विकेट, शानदार हैट्रिक, रिजवान ने रचा इतिहास, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मलेशिया में खेली जा रही चार देशों की टी20 सीरीज में बहरीन के तेज गेंदबाज रिजवान बट्ट ने कमाल कर दिया. रिजवान ने सिंगापुर के खिलाफ 16 रन देकर पांच विकेट हासिल किए लेकिन यहां दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने पांच विकेट 6 गेंदों में हासिल किए.

रिजवान ने अपनी पहली 14 गेंदों पर कोई विकेट नहीं लिया था. लेकिन इसके बाद अगली 6 गेंदों पर वो पांच विकेट ले गए. रिजवान ने 18वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लिया. हालांकि वो हैट्रिक से चूक गए. पांचववीं गेंद पर उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. रिजवान ने हालांकि अगली तीन गेंदों पर विकेट झटक अपनी हैट्रिक पूरी करके ही दम लिया. रिजवान ने 18वें ओवर की छठी गेंद पर विकेट झटका और फिर 20वां ओवर करने आए रिजवान ने पहली दो गेंदों पर विकेट झटक अपनी हैट्रिक पूरी कर ली.

रिजवान बट्ट की दमदार गेंदबाजी के दम पर सिंगापुर की टीम 168 रनों पर ऑल आउट हो गई और इसके बाद बहरीन ने टार्गेट 18वें ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.मलेशिया में चल रही इस सीरीज में मेजबान देश 6 मैचों में 5 जीत के साथ पहले स्थान पर है. वहीं बहरीन ने 5 में से 3 मैच जीते हैं और वो दूसरे नंबर पर काबिज है. सिंगापुर की टीम सभी 6 मैच हारी है और वो आखिरी स्थान पर है. कतर 5 में से 2 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f