CRICKET

WWWW.. मोहम्मद आमिर के तूफ़ान में उड़ी चेन्नई, 1 ओवर में तहस-नहस की बल्लेबाजी, वसीम-आसिफ का धमाल

T10 League 2023: टी10 लीग (T10 League 2023) में अबुधाबी (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में बुधवार को भी तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मोहम्मद आमिर के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत न्युयॉर्क स्ट्राइ…

T10 League 2023: टी10 लीग (T10 League 2023) में अबुधाबी (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में बुधवार को भी तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मोहम्मद आमिर के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने द चेन्नई ब्रेव्स को 5 विकेट से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में मोरिसविले सैम्प आर्मी ने डेक्कन ग्लैडिएटर्स को 6 विकेटों से शिकस्त दी। वहीं तीसरे और आखिरी मैच में नॉर्दन वारियर्स ने क्विंटन डी कॉक की दिल्ली बुल्स को 13 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।

The Chennai Braves vs New York Strikers, 23rd Match

शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में पहले मैच (The Chennai Braves vs New York Strikers, 23rd Match) में चेन्नई ब्रेव्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना पाई। टीम की तरफ से जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए| चेन्नई के अन्य सभी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।

मुकाबले में न्युयॉर्क की तरफ से पाक के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने काफी खतरनाक गेंदबाजी की। मोहम्मद आमिर ने 2 ओवर में 1 मेडन रखते हुए सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट अर्जित किये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्युयॉर्क ने इस टार्गेट को 8.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मोहम्मद वसीम ने 18 रन और आसिफ अली 13 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *