भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को 411 रन का टारगेट दिया है। जवाब में नीदरलैंड ने 28 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। सायब्रांड एंगलब्रेक्ट और बास डे लीडे क्रीज पर हैं।
स्कॉट एडवर्ड्स 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विराट कोहली ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। यह कोहली का पहला वर्ल्ड कप विकेट है। उनके नाम 4 वनडे विकेट हो गए हैं।
रवींद्र जडेजा ने मैक्स ओ’डाउड (30 रन) को बोल्ड किया। कुलदीप ने कॉलिन एकरमैन (35 रन) को LBW किया। वेज्ली बारेसी (4 रन) को मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।
https://twitter.com/musafir_tha_yr/status/1723708597270352218





Leave a Reply