CRICKET

VIDEO:RCB फैन को दिल दे बैठे वेंकटेश अय्यर, कोहली का कैच लपकने के बाद किया इशारा, शर्म से लाल हुई मिस्ट्री गर्ल

Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, 36th Match: दुनिया के सबसे बड़े टी 20 टूर्नामेंट आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से पराजित किया।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता की तरफ से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। RCB की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंदों में छह चौके की मदद से सबसे अधिक 54 रन की पारी खेली।

टूर्नामेंट में कोलकाता की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद पहला मैच जीती है। वहीं, बैंगलोर की टीम को लगातार दो जीत के बाद हार का मुंह देखना पड़ा। केकेआर के आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार हैं। छह अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, बैंगलोर की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

मैच के दौरान स्टेडियम में बैठी RCB की एक मिस्ट्री गर्ल ने वेंकटेश अय्यर का जैसे दिल ही चुरा लिया। इसके बाद आरसीबी फैन ने जो रिएक्शन दिया उसने क्रिकेटर का दिल जीत लिया। जब विराट का विकेट गिरा तो मिस्ट्री गर्ल चौंक जाती है लेकिन वेंकटेश अय्यर के इशारे को देख वो शर्म से लाल हो गईं और खुद को हंसने से रोक नहीं सकी। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *