BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:6666666..बेबी डीविलियर्स ने की छक्कों की बारिश, हार के जबड़े से अफ्रीका को दिलाई जीत, पीटरसन का धमाल

South Africa A tour of Sri Lanka, 2023: दक्षिण अफ्रीका (South Africa A) और श्रीलंका ए के मध्य Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele में अनाधिकारिक वनडे मैच खेला गया| मैच में के साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के लिए तूफानी पारी खेलते हुए श्रीलंका ‘ए’ खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई है।

दक्षिण अफ्रीका ए और श्रीलंका ए के बीच अनाधिकारिक वनडे में दक्षिण अफ्रीका ए ने 53 गेंद शेष रहते मुकाबला 4 विकटों से जीत लिया। इस मैच में युवा बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस ने 98 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली।

Sri Lanka A vs South Africa A, 1st unofficial ODI

अनाधिकारिक वनडे मैच (Sri Lanka A vs South Africa A, 1st unofficial ODI) में श्रीलंका ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया| श्रीलंका की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 264/8 का स्कोर बनाया। श्रीलंका ए के लिए जनिथ लियांगे ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली| वहीं निशन मदुश्का ने 68 रन और आशेन बंडारा ने 41 रनों का योगदान दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका का एक समय स्कोर 119/5 था लेकिन यहाँ से जनिथ लियांगे ने आशेन बंडारा के साथ मिलकर 79 रनों की साझेदारी की| दोनों ने आखिर तक खेलते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। जनिथ लियांगे ने 79 गेंदों पर 76 नाबाद रन बनाये जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दक्षिण अफ्रीका ए के लिए लुथो सिपामला ने सबसे ज्यादा 3 विकेट पहासिल किये।

श्रीलंका द्वारा दिए गये लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ए टीम की शुरुआत बेहद खराबा रही। अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन शून्य पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टोनी डी जोर्जी और कीगन पीटरसन ने 65 रनों की साझेदारी की| दूसरा विकेट गिरने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक के बाद एक विकेट गंवा दिए।

देवाल्ड ब्रेविस ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत

दक्षिण अफ्रीका ए ने 155 रनों पर 6 विकेट गंवाकर हार की कगार पर पहुंच गयी थी लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस यानी बेबी एबी ने 71 गेंदों पर 98 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे| अफ्रीका को जीत दिलाने में ब्रेविस का साथ बेयर्स स्वानपोल ने दिया जिन्होंने 43 रन बनाये। दोनों खिलाड़ियों के बीच 113 रनों की धुआंधार साझेदारी हुई| ब्रेविस और बेयर्स ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका ने 42वें ओवर में मैच जीत दिला दी।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f