BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:66666..मार्टिन गुप्टिल के छक्कों से दहला पाकिस्तान, 1 ओवर में 30 रन कूट ठोका शतक, 19 गेंद पर 94 रन उड़ाए

Pakistan Super League, 2023: पाकिस्तान सुपर लीग के छठे मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने कराची किंग्स को पराजित कर जीत दर्ज की। कराची (National Stadium, Karachi) में खेले गये लीग के छठे मैच में क्वेटा ने 6 रनों के करीबी अंतर से जीत हासिल की

मैच (Karachi Kings vs Quetta Gladiators, 6th Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची किंग्स निर्धारित ओवर्स में 5 विकेट पर 162 रनों का स्कोर बना सकी।

Karachi Kings vs Quetta Gladiators, 6th Match

मुकाबले में कराची किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया| पहले बॉलिंग करते हुए कराची के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। क्वेटा के ओपनर जेसन रॉय बिना खाता खोले इमाद वसीम का शिकार बन गए।

उनके बाद अब्दुल बांगलजई भी खाता खोले बगैर आउट होकर पवेलियन गए। उमर अकमल 4 और सरफराज खान 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस स्थिति में मार्टिन गप्टिल ने मोर्चा संभालते हुए गेंदबाजों की धुनाई कर दी। कीवी बल्लेबाज गुप्टिल अकेले क्रीज पर टिके रहे और शतक जड़ दिया।

गप्टिल ने 67 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 117 रन बनाए। उनके अलावा इफ्तिखार अहमद के बल्ले से तेजी से 32 रन आए। कस तरह क्वेटा ने 7 विकेट पर 20 ओवर में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। कराची के लिए इमाद वसीम और आमिर यामिन के खाते में 3-3 विकेट आए। मोहम्मद आमिर को 1 विकेट हासिल हुआ।

Karachi Kings vs Quetta Gladiators, 6th Match

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कराची की भी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। शरजील खान और हैदर अली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जेम्स विन्स 22 रन बनाकर चलते बने| हालांकि अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक क्रीज पर टिके रहे।

मलिक ने एक छोर से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 71 रनों की पारी खेली। इरफ़ान खान ने तीन गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 37 रन बनाए| हालांकि इन दोनों की पारियां बेकार गई और कराची किंग्स 5 विकेट पर 162 के स्कोर तक ही पहुँच पाई।

Imageइस तरह क्वेटा ने 6 रन के करीबी अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्वेटा के लिए मोहम्मद हसनैन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। उनके अलावा नसीम शाह, मोहम्मद नवाज और कायस अहमद को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f