BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO:6 छक्के जड़ मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, 42 गेंदों पर मचाई तबाही, चमके KKR के बल्लेबाज

तमिलनाडु प्रीमियर लीग का दसवां मुकाबला नेल्लाई रॉयल किंग्स और मदुरई पैंथर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में रॉयल किंग्स ने मदुराई की टीम के विरुद्ध 26 रनों से जीत दर्ज की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नेल्लाई रॉयल किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में पैंथर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन बनाए। अरुण कार्तिक का नाबाद तूफानी शतक बेकार गया। मैच में मदुरई पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पैंथर्स का यह निर्णय सही साबित हुआ| पहले बैटिंग करने उतरी नेल्लाई रॉयल किंग्स ने प्रदोष पॉल के रूप में पहला विकेट जल्दी गंवा दिया।

Imageवह 10 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद इन्फॉर्म बल्लेबाज श्री निरंजन भी आउट हो गए। वह 47 रन बनाने में सफल रहे। KKR के बाबा अपराजित 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस में रहे संजय यादव ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

Imageयादव 42 गेंद में 6 छक्के जड़कर 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा कोलकाता के एक अन्य बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत 18 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इन सभी की पारियों के दम पर नेल्लाई रॉयल किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मदुरई की टीम ने अनिरुद्ध का विकेट सबसे पहले गंवाया। अनिरुद्ध महज 1 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद राजकुमार भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। एनएस चतुर्वेद ने 27 रनों की पारी खेली। अरुण कार्तिक ने एक छोर पर खड़े होकर तेजी से बैटिंग की।

Imageकार्तिक अर्धशतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिके रहे और धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जगदीसन कौशिक ने 21 रन बनाए। टीम के अन्य बल्लेबाज नहीं चले। अरुण कार्तिक ने टीम को जिताने का भरसक प्रयास करते हुए शतकीय पारी खेली।

Imageकार्तिक शतक जड़ने के बाद अंतिम ओवर में 106 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक ने अपनी पारी में 5 छक्के जड़े| इस तरह टीम 8 विकेट पर 183 तक पहुँच पाई और रॉयल किंग्स को 26 रन से जीत मिली।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f