CRICKET

VIDEO:53 साल के लारा की धुआंधार बल्लेबाजी, AUS में राशिद खान की गेंदों पर 23 वाले तेवर दिखा उड़ाए छक्के

ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज (West Indies) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) जमकर मस्ती कर रहे है। विंडीज टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध शिकस्त झेलनी पड़ी है। हाल ही में लारा और…

ऑस्ट्रेलिया में वेस्टइंडीज (West Indies) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) जमकर मस्ती कर रहे है। विंडीज टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध शिकस्त झेलनी पड़ी है। हाल ही में लारा और राशिद खान के मध्य कड़ा मुकाबला देखनने को मिला।  आपको बता दें अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) भी बिग बैश लीग (BBL) खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। इसी दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच नेट्स में एक कड़ी टक्कर दर्शकों को देखने को मिली।

एडिलेड में आयोजित हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान दोनों खिलाड़ी (लारा व राशिद) अभ्यास नेट्स में आये, जहाँ राशिद खान ने ब्रायन लारा के खिलाफ गेंदबाजी की। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज लारा ने राशिद खान के खिलाफ कई ताबड़तोड़ शॉट्स खेले।

ब्रायन लारा अपने समय के महान बल्लेबाज थे तो वर्तमान समय में राशिद खान एक दिग्गज गेंदबाज के रूप में पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले का वीडियो दर्शकों ने काफी पसंद किया। वीडियो में हम देख सकते हैं कि ब्रायन लारा ने राशिद खान के खिलाफ ऑफ़ साइड में दो कट शॉट खेले, तो आगे बढ़कर उनकी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से जबरदस्त शॉट लगाया।

इन दोनों के बीच हुए मुकाबले में कमेंटेटर भी कमेंट्री करते हुए नजर आये। ब्रायन लारा और राशिद खान के बीच हुए इस दिलचस्प मुकाबले को देखने के लिए अभ्यास नेट्स के बाहर काफी दर्शकों की मौजूदगी भी देखने को मिली। 53 वर्षीय ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट और 299 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11953 टेस्ट रन और 10405 वनडे रन बनायें

https://twitter.com/CricketopiaCom/status/1601786805606416385

इस दौरान ब्रायन लारा ने अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 53 शतक जड़े। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर ब्रायन लारा के नाम है उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 400 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बात अगर राशिद खान की करें तो 24 वर्षीय राशिद खान ने कम उम्र में बहुत नाम कमाया है। दुनिया भर की टी20 लीग में दिग्गज से दिग्गज बल्लेबाज राशिद खान को खेलने से कतराता है।

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *