CRICKET

VIDEO:3 मैच खेलकर टीम इंडिया से हुआ बाहर, अब KKR के 8 करोड़ी बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक, 17 गेंदों पर ही जड़…

भारत में सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज हो गया है. दो दिन के अंदर काफी मुकाबले खेले गये हैं. दिल्ली की तरफ से एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में पंजाब के खिलाफ KKR के बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली. मैच (Del…

भारत में सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज हो गया है. दो दिन के अंदर काफी मुकाबले खेले गये हैं. दिल्ली की तरफ से एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में पंजाब के खिलाफ KKR के बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली. मैच (Delhi vs Punjab, Round 2, Elite Group B) में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाये.

Imageजवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी. Delhi vs Punjab मैच में नीतीश राणा ने शतकीय पारी खेली. राणा की पारी की बदौलत ही दिल्ली की टीम 12 रन से मुकाबला जीतने में सफल रही. नीतीश ने पंजाब के खिलाफ 61 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल है.

Imageआपको बता दें नीतीश ने पिछले साल 1 वनडे और 2 टी20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि इसके बाद से ही राणा टीम इंडिया से बाहर हो गये. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत खराब रही. दिल्ली ने एक समय अपने 2 विकेट महज 10 रन पर ही गंवा दिए थे.

Imageदिल्ली कप्तान राणा को सिद्धार्थ कौल ने अपना शिकार बनाकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया. इसके बाद यश धुल पारी को 191 रन ले गए. यश धुल ने 45 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाये. राणा ने 17 गेंदों पर चौकों और छक्कों से ही 78 रन बना दिए. राणा आईपीएल टीम कोलकाता की तरफ से खेलते हैं और उन्हें 8 करोड़ में फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया गया था.

दिल्ली (प्लेइंग इलेवन): अनुज रावत (डब्ल्यू), हितेन दलाल, यश ढुल, नीतीश राणा (सी), ललित यादव, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, शिवांक वशिष्ठ, नवदीप सैनी, प्रांशु विजयरन, ईशांत शर्मा.

https://twitter.com/bojackchan/status/1580185843934773248

पंजाब (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), अनमोलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह (सी), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, बलतेज सिंह, हरप्रीत बराड़, मयंक मारकंडे, सिद्धार्थ कौल, गौरव चौधरी.

Faisal Hayat

Faisal Hayat

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *