CRICKET

VIDEO: 6666.रॉबिन उथप्पा के तूफ़ान में उड़ी पार्थिव पटेल की टीम, इरफ़ान पठान हुए फ्लॉप, नबी की मेहनत गयी बेकार

Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे में खेली जा रही जिम-एफ्रो टी10 लीग ( Zim Afro T10 2023) में शनिवार को भी कुल मिलाकर तीन मैच खेले गए। हरारे (Harare Sports Club, Harare) में खेले गये पहले मैच में केपटाउन…

Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे में खेली जा रही जिम-एफ्रो टी10 लीग ( Zim Afro T10 2023) में शनिवार को भी कुल मिलाकर तीन मैच खेले गए। हरारे (Harare Sports Club, Harare) में खेले गये पहले मैच में केपटाउन सैम्प आर्मी ने पार्थिव पटेल की कप्तानी में मॉर्गन की कप्तानी वाली हरारे हरिकेंस को 15 रन से हराया।

Harare Hurricanes vs Cape Town Samp Army, 4th Match

दिन के पहले मुकाबले जबकि लीग के चौथे मैच में केपटाउन सैम्प आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 10 ओवर में 112 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15 गेंद पर 02 चौके और 02 छक्कों की मदद से 25 रन और भानुका राजपक्षा ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 गेंद पर 24 रन बनाए। मध्यक्रम में टॉम करन ने भी 10 गेंद पर 15 रन बनाए। आखिर में T Marumani ने 08 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 20 रन कूट दिए|

हरारे हरिकेंस की तरफ से मोहम्मद नबी ने 11 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि इरफ़ान पठान ने एक ओवर में ही 21 रन लुटा दिए। जवाब में हरारे हरिकेंस निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। Harare Hurricanes की तरफ से सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 20 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

वहीं एविन लुईस ने 9 गेंद पर 16 रन, नबी ने 11 गेंद पर 17 रन और फेर्रिरा ने 11 गेंद पर 14 रन बनाए। हालांकि बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान केवल 4 रन ही बना पाए| Harare Hurricanes की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *