BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO: 20 छक्के-12 चौके, 10 ओवर के मैच में बने 255 रन, सेफर्ट व पठान ने मचाई तबाही, हरारे की धमाकेदार जीत

Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे में खेली जा रही जिम-एफ्रो टी10 लीग (Zim Afro T10 2023) में रविवार को भी कुल मिलाकर तीन मैच खेले गए। हरारे (Harare Sports Club, Harare) में खेले गये लीग के 7वें मैच में हरारे हरिकेंस ने डरबन कलंदर्स को 5 विकेट से शिकस्त देकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

Durban Qalandars vs Harare Hurricanes, 7th Match

जिम एफ्रो टी 20 लीग टूर्नामेंट के सातवें मैच में डरबन कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन का स्कोर खड़ा किया। डरबन की तरफ से सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने सिर्फ 31 गेंद पर 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 71 रनों की पारी खेली।

पाक के आसिफ अली (Asif Ali) ने 13 गेंद पर दो छक्के जड़ते हुए 18 रन बनाये| वहीं निक वेल्श ने 9 गेंद पर 2 छक्के औरे एक चौका जड़ते हुए कुल 22 रन की नाबाद पारी खेली| हरारे की तरफ से मोहम्मद नबी ने 9 रन देकर 2 विकेट जबकि समित पटेल ने एक विकेट हासिल किया।

जवाब में हरारे हरिकेंस ने टार्गेट को 9.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर अपनी पहली जीत दर्ज की। हरारे हरिकेंस के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा सिर्फ एक ही रन बना पाए| कप्तान मॉर्गन 2 रन बनाकर चलते बने| हालांकि इरफान पठान और रेजिस चकाब्वा ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम की जीत के दरवाजे खोले।

इरफ़ान पठान ने 14 गेंद पर 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के की मदद से 37 बनाये| वहीं जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रेजिस चकाब्वा ने 22 गेंद पर 03 चौके और 03 छक्के जड़ते हुए नाबाद 44 रन बनाए। आखिर में मोहम्मद नबी ने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 08 गेंद पर 19 रन की नाबाद पारी खेली|

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f