BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

VIDEO: डीविलियर्स ने लगाया गले, ख़ुशी से झूमी रितिका-प्रीति, 49वां शतक जड़ कोहली ने जश्न से लुटी महफिल

ICC Cricket World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens, Kolkata) में 37वां मैच खेला जा रहा है। मैच (India vs South Africa, 37th Match) में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 325 रन का स्कोर खड़ा किया।

विराट कोहली ने 121 गेंदों पर 10 चौके जड़ते हुए नाबाद 101 रन की पारी खेली। मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस अय्यर का बल्ला भी जमकर बोला। श्रेयस अय्यर ने ब्लू टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों पर शानदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर 88.50 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान श्रेयस अय्यर के बल्ले से सात चौके एवं दो छक्के निकले। टीम के सलामी बल्लेबाज व कप्तान रोहित ने पारी का आगाज करते हुए 24 गेंदों का सामना किया। इस बीच 166.66 की स्ट्राइक रेट से छह चौके एवं दो छक्के जड़ते हुए 40 रन का योगदान दिया।

Imageसलामी बल्लेबाज गिल 24 गेंद में 23 रन बना सके। वहीं राहुल ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 18 एवं सूर्यकुमार यादव ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में तेजी से 22 रन का योगदान दिया। आखिर में जडेजा ने 15 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 29 रन की नाबाद पारी खेली|

https://twitter.com/Awaringindia/status/1721149980906578388

एक साल में सबसे ज्यादा वनडे छक्के

  1. रोहित शर्मा- 58 छक्के (2023 अभी तक)
  2. एबी डिविलियर्स- 58 छक्के (2015)
  3. क्रिस गेल- 56 छक्के (2019)
  4. शाहिद अफरीदी- 48 छक्के (2002)
  5. मोहम्मद वसीम (यूएई)- 47 छक्के (2023)

Most runs conceded by a SA bowler in a World Cup game
94 M Jansen v Ind Kolkata 2023
92 M Jansen v SL Delhi 2023
85 W Parnell v Ind Melbourne 2015

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f