CRICKET

VIDEO: हिटमैन रोहित के छक्कों से दहली ऑस्ट्रेलियाई सरजमी, बेबस नजर आये गेंदबाज

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेला. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान ने अभ्यास सत्र में काफी आक्रामक रुख अपनाया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक…

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेला. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान ने अभ्यास सत्र में काफी आक्रामक रुख अपनाया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में रोहित को आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए देखा जा सकता है.

ImageVIDEO में कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाज़ की धुनाई करते हुए देखा जा सकता है. गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट हिटमैन रोहित टीम इंडिया की तरफ से हालिया समय में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. हालांकि विश्व कप 2022 शुरू होने से पहले कुछ रोहित शर्मा फॉर्म हासिल करते नज़र आ रहे हैं.

Imageआपको बता दें वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के अभ्यास मैच में एक अद्भुत फैसला लिया. भारत के कप्तान ने मैच में केवल फील्डिंग करने का फैसला किया. रोहित शर्मा मैच में बल्लेबाजी नहीं करने उतरे. इसके बजाय, रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अन्य सभी को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ़ खेलने की अनुमति दी.

Imageरोहित ही नहीं, भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने भी मैच में बल्लेबाजी नहीं की वहीं कोहली ने वाका इलेवन के खिलाफ पहले मैच में भी बल्लेबाजी करने से इनकार कर दिया था. कोहली और रोहित दोनों ने दूसरे मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करने का निर्णय लिया.

हालांकि इस कमी को रोहित शर्मा ने अभ्यास में पूरा कर दिया. रोहित ने अभ्यास में काफी लंबे शॉट्स खेले. बता दें भारत अब 17 और 19 अक्टूबर को टी 20 विश्व कप के ऑफिशियल अभ्यास मैचों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से खेलेगा.

Faisal Hayat

Faisal Hayat

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *